Advertisment

खेतों में लगी भीषण आग,एक दर्जन किसानों के अरमान जले

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील के जल्लापुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 12 किसानों की लगभग 16 बीघा तैयार फसल जलकर राख हो गई।

author-image
Saras Bajpai
खेतों में लगी आग

कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में खेतों में आग लगने से जलती फसल Photograph: (बाईबीएन न्यूज)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर। कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील के जल्लापुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 12 किसानों की लगभग 16 बीघा तैयार फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली जिससे फसल के साथ ही किसानों के अरनाम भी जल गए। तेजी से आग बढ़ने के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


एक-एक कर जल गई 12 किसानों की फसल


जल्लापुर गांव निवासी अब्दुल मजीद के खेत से आग की शुरुआत हुई। देखते ही देखते तेज हवाओं के कारण आग की लपटों ने आस-पास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। रमेशचंद्र, तौसीफ खां, रिजवान खां, मुकीम खां, जलील अहमद, मुकेश और सगीर अहमद समेत कई किसानों की फसलें जल गईं। गांव वालों ने तुरंत पुलिस, दमकल और तहसील प्रशासन को सूचना दी।


दो घंटे के प्रयास से पाया आग पर काबू

Advertisment


 भोगनीपुर से पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे की मशक्कत कर आग को बुझाया। आग पर काबू पाते करीब 16 बीघा गेहूं की फसल खाक हो चुकी गई। लेखपाल शशांक कटियार मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी। तहसीलदार सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़ित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। किस किसान का कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन कराया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Kanak News Today
Advertisment
Advertisment