Advertisment

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने तोड़ा दम, पति बोला-दूध गर्म करते समय लगी मैक्सी में आग

अरौल में संदिग्ध परिस्थितियों में जली महिला के उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका कल्याणपुर के एक अस्पताल में आठ दिन से इलाज चल रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

author-image
Akhilesh Shukla
अरौल में आग से झुलसने के बाद महिला की मौत हो गई।

अरौल में आग से झुलसने के बाद महिला की मौत हो गई। Photograph: (प्रतीकात्मक)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता  (Kanpur News)

Advertisment

अरौल में संदिग्ध परिस्थितियों में जली महिला के उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका कल्याणपुर के एक अस्पताल में आठ दिन से इलाज चल रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

कल्‍याणपुर के अस्‍पताल में चल रहा था इलाज

अरौल थाना क्षेत्र के खडैवा गांव निवासी अमित प्राइवेट कर्मी है। परिवार में पत्नी किरण (35)  के अलावा पिता राम नरेश, माँ राधा, भाई शोभित व डेढ़ साल की बेटी परी है। अमित ने बताया कि एक सप्ताह पहले किरण गैस में दूध गर्म कर रही थी तभी अचानक उसकी मैक्सी में आग लग गई। आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन पास के निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां से डॉक्टरों ने कल्याणपुर के संजीवनी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया था।  जहाँ करीब एक सप्ताह से किरण का उपचार चल रहा था, मंगलवार देर रात किरण की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

Advertisment

पुलिस बोली, तहरीर मिली तो होगी कार्रवाई 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अरौल ने बताया कि अभी तक मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है, न कोई तहरीर दी है। अगर कोई तहरीर मिलती है या आरोप लगता है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Kanpur News
Advertisment
Advertisment