Advertisment

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष अभियान: 21-22 को 17 जिलों में होंगी संगोष्ठियां

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 21 एवं 22 मई को क्षेत्र के सभी 17 जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय टोली की बैठक के दौरान दी।

author-image
Akhilesh Shukla
बैठक में शामिल भाजपा नेता।

बैठक में शामिल भाजपा नेता। Photograph: (फोटो-वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 21 एवं 22 मई को क्षेत्र के सभी 17 जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय टोली की बैठक के दौरान दी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे मुख्य अतिथि 

श्री पाल ने बताया कि इन संगोष्ठियों में प्रदेश नेतृत्व ने वरिष्ठ नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में नामित किया है, जो संगोष्ठियों को संबोधित करेंगे और अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों एवं प्रेरणा स्रोत व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे।

Advertisment

21 मई की संगोष्ठियाँ में ये होंगे मुख्य अतिथि 

उन्होंने बताया कि 21 मई को होने वाली संगोष्ठियों में मुख्य अतिथियों के नाम तय हो गए हैं। इसके अनुसार कानपुर दक्षिण जिले की संगोष्ठी में पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कानपुर ग्रामीण जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, औरैया जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, फतेहपुर जिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, फर्रुखाबाद जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, बांदा जिले में राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, झांसी जिले में महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी। 

22 मई की संगोष्ठियों के ये हैं मुख्य अतिथि 

Advertisment

प्रकाश पाल के मुताबिक 22 मई को कानपुर उत्तर जिला में होने वाली संगोष्ठी में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा होंगे। इसके अलावा इटावा जिल में प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, कन्नौज जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, महोबा जिले में महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी, झांसी में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, ललितपुर जिले में नीलिमा कटियार, चित्रकूट जिले में राजीव परीक्षा, हमीरपुर जिले में सुरेश अवस्थी, जालौन जिले में श्रीमती कलावती सिंह मुख्य अतिथि होंगी। 

जन-जन तक पहुंचाएंगे अहिल्याबाई के विचार

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि ये संगोष्ठियाँ अहिल्याबाई होल्कर के महान योगदान को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में उनके विचारों को प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment