Advertisment

अनिल दीक्षित ने युवा मोर्चा को सौंपी वन नेशन वन इलेक्शन अभियान की कमान

वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक की।

author-image
Akhilesh Shukla
बैठक करते भाजपा उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व अन्य।

बैठक करते भाजपा उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व अन्य। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनिल दीक्षित ने कहा कि एक राष्ट् एक चुनाव के लिए युवा मोर्चा युवाओं के बीच जाकर जनजागरण का कार्य करे। युवा मोर्चा महाविद्यालयों में जाकर युवाओं से वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा करे कि भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में वन नेशन वन इलेक्शन की क्या भूमिका होगी। 

युवा मोर्चा 27 को निकालेगा यात्रा, बनाए गए संयोजक  

युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा 27 अप्रैल को हज़ारों युवाओं के साथ वन नेशन वन इलेक्शन के जनसमर्थन के लिए एक विशाल यात्रा निकालेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि युवाओं के जागरण के लिए युवा मोर्चा ने कल्याणपुर विधानसभा का संयोजक सोनू राठौर को, गोविंद नगर विधानसभा का अमित सिंह को, आर्य नगर विधानसभा का रामजी गुप्ता को व सीसामाऊ विधानसभा का संयोजक हर्षित श्रीवास्तव लाला को बनाया है।

Advertisment

बैठक में ये रहे मौजूद 

बैठक में प्रमुख रूप से उमेश निगम, शिवांग मिश्रा, अभिनव दीक्षित, हर्षित श्रीवास्तव लाला, रामजी गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह परिहार, अमित सिंह, सोनू राठौर आदि मौजूद रहे। 

politics
Advertisment
Advertisment