Advertisment

अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर कानपुर में अटल विरासत प्रदर्शनी

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन यात्रा और उनके योगदानों को विस्तृत रूप से प्रदर्शित करना है, जिससे लोग उनके विचारों और उपलब्धियों से प्रेरित हो सकें।

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
अटल विरासत प्रदर्शनी का अवलोकन करते सांसद रमेश अवस्थी व अन्य भाजपा नेता।

अटल विरासत प्रदर्शनी का अवलोकन करते सांसद रमेश अवस्थी व अन्य भाजपा नेता। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

अटल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में अटल विरासत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी ने किया। इस दौरान शहर के तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। लोगों ने अटल जी की जीवनी पर चर्चा की। 

सांसद रमेश अवस्थी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए रमेश अवस्थी ने कहा- अटल जी भारतीय राजनीति का चमकता सितारा थे। अगर भारतीय राजनीति को समझना है तो अटल जी के जीवन को समझना होगा। अटल जी के जीवन का एक एक क्षण राष्ट को समर्पित था। वो भारतीय राजनीति के सर्वमान्य नेता थे। 

Advertisment

भारत को शक्तिशाली राष्ट की पंक्ति में खड़ा किया

सांसद ने कहा कि अटल जी ने 24 दलों को लेकर सहज तरीके से सरकार चलाई। उन्होंने किसी की परवाह न करते हुए निर्भीक होकर परमाणु परीक्षण कर भारत को शक्तिशाली राष्ट की पंक्ति में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 1980 में भाजपा की स्थापना से हमारा सफर शुरू हुआ। इन 45 वर्षों में केंद्र में 11 वर्षों से हमारी सरकार है और देश के 17 राज्यों में हमारी सरकार है। 

प्रदर्शनी के संयोजक ने दी सभी को बधाई 

Advertisment

प्रदर्शनी के संयोजक जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने सभी को बधाई दी। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में अटल जी के जीवन से जुड़े पहलुओं से लेकर भारतीय जनता पार्टी के सतत् विकास को छाया चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। 

ये लोग रहे मौजूद 

उद्घाटन के दौरान प्रमुख रूप से एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेश अवस्थी, अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, श्रीकृष्ण दीक्षित बड़े जी, प्रमोद विश्वकर्मा, आकाश शुक्ला, अवधेश सोनकर, हर्षित श्रीवास्तव लाला, आशा पाल, सुनीता गौड़, रोहित साहू, संतोष शुक्ला, मुकेश भाटिया, शिवांग मिश्रा, अंशु ठाकुर, अक्षय द्विवेदी, रंजीता पाठक, विनय पटेल, ऋचा सक्सेना, कपिल गुप्ता, जितेंद्र विश्वकर्मा राजू, ऋतुराज मिश्रा, रवि पांडे, यश वर्मा मौजूद रहे।

Kanpur News kanpur news today Kanpur News in Hindi
Advertisment
Advertisment