/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/16/ja5HOEl2RSpcccqy2jmf.jpg)
बैठक को संबोधित करते भाजपा उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)
कानपुर, वाईबीएन संवाददाता
कानपुर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वन नेशन वन इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत हो गई। इस मौके पर भाजपा की कानपुर उत्तर जिला इकाई की महत्त्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई।
देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जरूरी
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन का संकल्प नितांत आवश्यक है। बार बार होने वाले चुनावों से देश की जनता की गाढ़ी कमाई का अरबों रुपया बर्बाद होता। देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन अत्यन्त आवश्यक है।
विकसित राष्ट्रों में है यही व्यवस्था
बैठक को संबोधित करते हुए वन नेशन वन इलेक्शन के कानपुर उत्तर के संयोजक निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कि भारत विकसित राष्ट होने की दिशा में बढ़ रहा और विश्व के विकसित राष्ट्रों में वन नेशन वन इलेक्शन होता है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करती है।
इनको दी गई जिम्मेदारी
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के लिए निम्न लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें प्रबुद्ध समागम के लिए संतोष शुक्ला, परमानंद शुक्ला, एनजीओ-मनुज गोयल, प्राणवीर सिंह। महिला समागम- सरोज सिंह,गुंजन शर्मा। युवा समागम-शिवांग मिश्रा, सोनू राठौर। महिला महाविद्यालयों में संपर्क-रंजीता पाठक, रिचा सक्सेना। पदयात्रा-विनोद सोनकर,संजीत कुमार। अधिवेशन-कौशलेंद्र सिंह, हर्षित श्रीवास्तव लाला। टाऊन हाल-रामजी शुक्ला, रामजी गुप्ता। गोष्ठी युवा मोर्चा- प्रमोद विश्वकर्मा, अभिमन्यु सक्सेना। भाषण, परिचर्चा- अतुल दीक्षित, वीरेंद्र सिंह। लेख प्रतियोगिता- जितेन्द्र विश्वकर्मा राजू, आशा पाल। चाय पर चर्चा- अनूप चौधरी, विजय वर्मा। मानव श्रृंखला- अनुभव कटियार, सरोज कटियार। प्ले कार्ड प्रदर्शन- अनुज दीक्षित, राहुल दीक्षित तथा वाहनों पर स्टीकर लगवाने की जिम्मेदारी रोहित साहू व मुजफ्फर खान को सौंपी गई।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में प्रमुख रूप से संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, राजू शर्मा, अनुराग शर्मा, रंजीता पाठक, आशापाल, शिवांग मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, रामजी शुक्ला, अभिमन्यु सक्सेना, राहुल दीक्षित, अतुल दीक्षित, अनूप चौधरी, गुंजन शर्मा, रामजी गुप्ता, सोनू राठौर, मुजफ्फर खान, सरोज कटियार, उर्मिला अवस्थ आदि उपस्थित रहे।