Advertisment

विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निकालीं बाइक रैलियां

प्रदेश सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा की उत्तर जिला इकाई ने गुरुवार को दो भव्य बाइक रैलियां आयोजित कीं।

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
बाइक रैली निकालते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।

बाइक रैली निकालते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा, की उत्तर जिला इकाई ने दो भव्य बाइक रैलियां निकालीं। इस दौरान लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 

पहली रैली गुरुदेव टॉकीज से तो दूसरी जरीब चौकी से निकली 

पहली रैली गुरुदेव टॉकीज से प्रारंभ होकर काली मठिया मंदिर, शास्त्री नगर तक निकाली गई। दूसरी यात्रा जरीब चौकी से होते हुए घंटाघर तक निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा, कानपुर उत्तर के अध्यक्ष शिवांग मिश्रा द्वारा किया गया। 

रैलियों में शामिल हुए ये लोग 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, प्रमिला पांडेय, सुरेंद्र मैथानी, उमेश निगम, अभिनव दीक्षित, कौसलेंद्र, सोनू, रामजी गुप्ता, रजत मिश्रा, सौरभ तिवारी आदि पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे जोश और उत्साह के साथ निकाली गई रैली क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही। रैली का उद्देश्य सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना एवं युवाओं को प्रेरित करना रहा।

विकास यात्रा का उत्सव है यह रैली 

इस अवसर पर अनिल दीक्षित ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 8 वर्षों में ऐतिहासिक प्रगति की है। यह रैली उसी विकास यात्रा का उत्सव है। ”रैली का समापन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया |

Kanpur News kanpur news today
Advertisment
Advertisment