Advertisment

भाजपा ही ऐसी पार्टी जहां बूथ अध्यक्ष भी बन सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में किदवई नगर विधानसभा एवं श्याम नगर के एक रिसॉर्ट में छावनी विधानसभा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलनों का आयोजन मंगलवार को किया गया।

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
 सम्मेलन को संबोधित करते सांसद रमेश अवस्थी (ऊपर), सम्मेलन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता (नीचे)।

सम्मेलन को संबोधित करते सांसद रमेश अवस्थी (ऊपर), सम्मेलन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता (नीचे)। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में किदवई नगर विधानसभा एवं श्याम नगर के एक रिसॉर्ट में छावनी विधानसभा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलनों का आयोजन मंगलवार को किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 

भाजपा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन 

सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा का चुनावी एवं संगठनात्मक विचार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा के संबंध में विस्तार से बताया। 

सक्रिय सदस्यों को पार्टी की पंच निष्ठाओं के बारे में बताया 

कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यों को पार्टी की पंच निष्ठाओं के बारे में बताया गया। पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं विधायक महेश त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांसद रमेश अवस्थी बोले, मोदी-योगी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही भाजपा 

मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि भाजपा में बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। गर्मी में जहां अन्य दलों के कार्यकर्ता एसी कमरे में सो रहे हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ता गांव और बूथों पर घर घर संपर्क कर मोदी योगी की उपलब्धियां घर-घर बता रहे हैं। मोदी- योगी के नेतृत्व भाजपा लगातार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। 

Advertisment

खुद को मोदी-योगी का ध्वजवाहक मानकर काम करें कार्यकर्ता- विधायक महेश त्रिवेदी

किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी के सभी सक्रिय सदस्य, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के सदस्य, पन्ना प्रमुख सहित सभी कार्यकर्ता खुद को मोदी और योगी का ध्वजवाहक मानकर अपने अपने बूथों पर काम करें।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल बोले, बूथ पर जीत ही चुनाव में विजय की गारंटी 

Advertisment

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बूथ पर जीत ही चुनाव में विजय की गारंटी बनेगी। सक्रिय सदस्य बूथ पर निवास करने वाले वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित लोगों से निरंतर संपर्क रखें।

सम्मेलनों में ये रहे मौजूद 

सम्मेलनों में प्रमुख रूप से दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ल, डॉ वीना आर्या पटेल, मनीष त्रिपाठी, प्रकाश वीर आर्य, मनोज शुक्ला, अशोक त्रिपाठी, शिव पूजन सविता, मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, विनीत दुबे, दीपू पासवान मौजूद रहे।

Kanpur News Kanpur News in Hindi kanpur news today
Advertisment
Advertisment