Advertisment

भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, रामेष्ट धाम में मना सेना शौर्य उत्सव

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें महिलाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की और सरकार के कदमों की सराहना की।

author-image
Akhilesh Shukla
प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं और शौर्य दिवस मनाते लोग।

प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं और शौर्य दिवस मनाते लोग। Photograph: (फोटो-वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने गुरुवार को आतंकियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। महिलाओं ने पहलगाम की आतंकी घटना के जवाब में चलाए जा रहे आपरेशन सिंदूर पर खुशी जताई। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। 

पाक समझ गया होगा एक चुटकी सिंदूर की कीमत 

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि अब पाकिस्तान को एक चुटकी सिंदूर की कीमत भलीभांति समझ में आ रही होगी। इस दौरान महिलाओं ने नारे लगाए- एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकिस्तान, पाकिस्तान मुर्दाबाद मुर्दाबाद। 

Advertisment

दिल को छू गया आपरेशन सिंदूर जैसा नाम 

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि हमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है, जिन्होंने पहलगाम की आतंकी घटना से पीड़ित महिलाओं का दर्द समझा और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को आपरेशन सिंदूर नाम दिया, जो लोगों खासकर देश की महिलाओं के दिल को छू गया। 

 

Advertisment

प्रदर्शन में ये हुए शामिल 

 

प्रदर्शन में रमाकांत त्रिपाठी, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी, दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला मंत्री मनीषा मिश्रा, जिला मंत्री अर्चना सिंह, जिला कोषाध्यक्ष जोशना निगम, मंडल अध्यक्ष वंदना देवी गुप्ता आदि शामिल हुए। 

Advertisment

सेना शौर्य उत्सव मनाया 

गुरुवार को केशव नगर के रामेष्ट धाम में केशव मधुवन सेवा समिति की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना शौर्य उत्सव मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे पर खुशी जाहिर करते हुए भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय, प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद, सेना अध्यक्ष जिंदाबाद आदि नारे लगाए गए। इससे पूरा माहौल राष्ट्र प्रेम की भावना से भर गया। 

शांत हुई सीने में धधकती प्रतिशोध की ज्वाला 

राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि निहत्थे पर्यटकों पर उन्हीं के परिजनों के सामने धर्म पूछ कर गोली चलाने वाले आतंकवादियों के प्रति पिछले 15 दिनों से सीने में आक्रोश की धधकती ज्वाला आज काफी हद तक शांत हो गई है। क्रूरता की पराकाष्ठा पार करने व भारत जैसे बड़े देश के प्रधानमंत्री को धमकी देने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। 

उत्सव में ये लोग हुए शामिल 

उत्सव में जयराम दुबे, राजेन्द्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा, वी के दीक्षित, आर सी श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी शुक्ला, राजेश्वरी दुबे, सीमा शुक्ला, बेबी शुक्ला, मोहनी मोहानी, आशा दीक्षित, जयंती बाजपेई, मुन्नी अवस्थी, अनिता अवस्थी, पी के त्रिपाठी, राम प्रकाश पाण्डेय, रोजी भसीन, राम चंद्र त्रिपाठी आदि शामिल हुए। 

kanpur news today
Advertisment
Advertisment