Advertisment

भाजपाइयों ने खड़काईं घरों की कुंडियों, बताई उपलब्धियां और जनकल्याणकारी नीतियां

भाजपा का घर घर चलो अभियान एक व्यापक पहल है, जो पार्टी के नेताओं को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सरकार की उपलब्धियों को साझा करने का मंच प्रदान करता है।

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
जनसंपर्क के दौरान भाजपा सांसद रमेश अवस्थी का स्वागत करते पार्टी के नेता मनोज बाजपेयी, साथ में हैं सुरेश अवस्थी व अन्य।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा सांसद रमेश अवस्थी का स्वागत करते पार्टी के नेता मनोज बाजपेयी, साथ में हैं सुरेश अवस्थी व अन्य। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां गिनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी गांव, वार्ड, बूथ चलो के साथ ही घर घर चलो अभियान भी चला रही है। इसके तहत भाजपा नेता जगह-जगह जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भी बता रहे हैं, ताकि लोग इनका लाभ उठा सकें। शनिवार को घंटाघर और उसके आसपास के हरवंशमोहाल आदि इलाकों में भाजपाइयों ने घर घर दस्तक दी। 

सांसद रमेश अवस्थी ने घर-घर बांटे पत्रक, किया रामभक्तों का सम्मान 

इस अभियान के तहत शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने आवंटित बूथों पर संपर्क किया। इसी क्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ घर घर कुंडी खड़का कर लोगों से संपर्क किया और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे। साथ ही राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रामभक्तों से भी मिले और उनका सम्मान किया।

सुरेश अवस्थी ने भी किया जनसंपर्क 

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता व सीसामऊ उपचुनाव में सीसामऊ से प्रत्याशी रहे सुरेश अवस्थी ने भी साथियों के संग घर घर संपर्क किया। लोगों को पत्रक बांटे और सरकार की उपलब्धियां बताईं। साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं से पार्टी के इस अभियान में जुटने का आह्वान किया। 

तेरह तक चलेगा यह अभियान 

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया घर घर संपर्क अभियान का यह दूसरा चरण है, जो 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगा। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों को कानपुर उत्तर जिले के 217 शक्ति केंद्रों के लिए अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। ये नेता कानपुर उत्तर जिले के 217 शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 1258 बूथों पर सम्पर्क करेंगे।

जनसंपर्क में जुटे रहे ये नेता 

Advertisment

हरबंश मोहाल वार्ड 76 के जनसम्पर्क में मुख्य रूप से सुरेश अवस्थी, विकास जायसवाल, योगेश पांडेय, आशीष तिवारी, पप्पू राजयोगी, जयप्रकाश साहू, पूर्व पार्षद बबलू मेहरोत्रा, मंजू त्रिपाठी, आशुतोष सिंह,  मनोज बाजपेयी, महेंद्र शुक्ल,  उर्मिला अवस्थी, देवांश गुप्ता, मनीष गुप्ता, विवेक जायसवाल, जितेंद्र त्रिवेदी, विजय अग्रवाल, राजू चौधरी, अश्वनी त्रिपाठी, उत्कर्ष तिवारी, अजय पांडेय, अनमोल सिंह, पंकज सिंह, कट्टू शुक्ल, लक्ष्मी नारायण सोनकर समेत अन्य कार्यकर्ता जुटे रहे।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment