Advertisment

वन नेशन वन इलेक्शन पर 27 को होगा भाजपा का संयुक्त सम्मेलन

वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के तहत भाजपा की उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण इकाइयों का संयुक्त सम्मेलन 27 अप्रैल को होगा। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा हुई।

author-image
Akhilesh Shukla
 बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करते भाजपाई।

बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करते भाजपाई। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के तहत भाजपा की उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण इकाइयों का संयुक्त सम्मेलन 27 अप्रैल को होगा। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह ने किया। 

जन-जन तक पहुंचाएंगे यह अभियान 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि देश में शासन को सुव्यवस्थित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अनुकूल बनाने के लिए एक राष्ट एक चुनाव की अवधारणा महत्वपूर्ण है। महिलाओं में जागरूकता आने से पूरे समाज में जागरूकता आएगी। महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान को राष्ट्र हित में जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 

सम्मेलन को पूर्व मंत्री स्वाति सिंह करेंगी संबोधित 

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल को ओंकारेश्वर विद्यालय जवाहर नगर में होने वाले उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण के संयुक्त सम्मेलन को पूर्व मंत्री स्वाति सिंह संबोधित करेगी। 

बैठक में ये रहे मौजूद 

बैठक में प्रमुख रूप अवधेश सोनकर, लवली सक्सेना, बीना सिंह चौहान, सीमा एम बी ए, किरन तिवारी, बबीता निगम, गुंजन शर्मा, अनीता चतुर्वेदी, करुणा सिंह, अनीता सोनी, सुधा सिंह, सुमन वर्मा, शुभ्रा अवस्थी, प्रियंका सिंह, सीमा प्रजापति, सुमन सक्सेना, गीता निगम, पूनम कंवर आदि मौजूद रहे। 

kanpur news today
Advertisment
Advertisment