Advertisment

आपरेशन सिंदूर की सफलता को जन जन तक पहुंचाएगी भाजपा, गुरुवार को शुभम के घर से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

पहलगाम में आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसकी सफलता का जश्न मनाने के लिए भाजपा ने तिरंगा यात्रा आयोजित की है।

author-image
Akhilesh Shukla
TIRANGA YATRA

प्रतीकात्मक फोटो

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

पहलगाम आतंकी वारदात के बाद हिंद की सेना द्वारा चलाए गये आपरेशन सिंदूर की सफलता की गाथा लिखने के लिए भाजपा शहर में गुरुवार को शाम 5 बजे से तिरंगा यात्रा निकालेगी। कानपुर दक्षिण और उत्तर जिला संगठन सयुक्त रूप से इस यात्रा का आयोजन करेगी जिसमें हजारों की संख्या में जनभागीदारी का आवाहन किया गया है। 

हजारों वाहन होंगे शामिल

भाजपा संगठन  के कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि आपरेशन सिंदूर की सफलता से सेना ने जो प्रतिमान स्थापित किए हैं उसको जन जन तक पहुचाने का काम इस यात्रा के माध्यम से किया जाएगा। इस यात्रा में हजारों की संख्या में दो और चार पहिया वाहन भी शामिल होंगे।

Advertisment

शुभम के श्याम नगर वाले घर से फूलबाग तक जाएगी यात्रा

भाजपा की तिरंगा यात्रा, पहलगाम में आतंकियों की गोलियों का शिकार हुए वीर सपूत शुभम दिवेदी के श्याम नगर स्थित आवास से शुरू होगी और पीएसी रोड़ मनोज इंटरनेश्नल होते हुए सिओडी पुल और वहां से रेलबाजार, मरे कम्पनी पुल, नरोना चौराहा, होते हुए फूलबाग तक जाएगी। तिरंगा यात्रा का भव्य समापन ऐतिहासिक नानाराव पार्क में होना तय किया गया है। इस यात्रा से लोगों में नरेंद्र मोदी के साहसिक नेतृत्व क्षमता और भारतीय सैन्य बलों के शौर्य और बलिदान से जनमानस को परिचित कराने का उद्देश्य है। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि इस यात्रा से सेना के प्रति लोगों की भावना को प्रदर्शित करने काम किया जाएगा कि आखिर किन मुश्किल परिस्थितियों में हमारी सेना आपरेशन सिंदूर को सफलता से पूरा करके आतंकियों के आकाओ के अड्डे तबाह करके आतंकियों को मौत की नींद सुलाने में सफल रही। प्रकाश पाल ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में शुभम दिवेदी के पिता संजय दिवेदी और शुभम की पत्नी भी शामिल रहेगीं। 

उत्तर व दक्षिण  जिलाध्यक्षों को भीड़ जुटाने की कमान

Advertisment

यात्रा को सफल बनाने के लिए कानपुर बुंदेलखण्ड के क्षेत्र कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बैठक की। इस बैठक में कार्यकरताओं को यात्रा के रूट और इसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि इस यात्रा में हजारों की संख्या दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल होंगे और इसमें किसी तरह का व्यवधान न हो इसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं अपने स्तर से उठाएंगे।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment