Advertisment

लड्डू बांटकर बोले भाजपाई, धन्यवाद मोदी जी, ऐतिहासिक है जातीय जनगणना का फैसला

सरकार द्वारा जातीय जनगणना के फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में लड्डू बांटकर खुशी का इज़हार किया गया।

author-image
Akhilesh Shukla
क्षेत्रीय कार्यालय पर जश्न मनाते भाजपाई।

क्षेत्रीय कार्यालय पर जश्न मनाते भाजपाई। Photograph: (फोटो-वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

सरकार के जातीय जनगणना के फैसले से खुश भाजपाइयों ने गुरुवार को भाजपा के नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में लड्डू बांटे। इस दौरान एक दूसरे का मुंह मीठा कराके इस ऐतिहासिक निर्णय पर हर्ष जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं ने "धन्यवाद मोदी जी" के नारे भी लगाए।

सामाजिक तानेबाने को मिलेगी मजबूती 

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जातीय जनगणना का यह फैसला देश के सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देगा और आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़े एवं अनुसूचित समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कांग्रेस ने हमेशा बनाए रखी इससे दूरी 

प्रकाश पाल ने कहा कि पिछली सरकारों, विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जातीय जनगणना से दूरी बनाए रखी। कांग्रेस ने 10 वर्षों तक सत्ता में रहते हुए भी कभी इसकी आवश्यकता नहीं समझी। लेकिन आज मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के सच्चे हितैषी हैं।

नीति निर्धारण में भी आएगी पारदर्शिता 

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से समाज के उन वर्गों की सही पहचान संभव हो सकेगी, जिन्हें आज तक योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाया। इससे न केवल सामाजिक न्याय सुनिश्चित होगा, बल्कि नीति निर्धारण में भी पारदर्शिता आएगी।

जश्न में ये रहे शामिल 

Advertisment

जश्न में दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अनूप अवस्थी, पवन प्रताप, दिनेश कुशवाहा, दीपू पांडे, धीरेन्द्र सिंह, मोहित सोनकर, रमाकांत शर्मा, अरविंद वर्मा, दिलीप सैनी, संजय कटियार, नरेश कठेरिया, जसविंदर सिंह, वंदना गुप्ता, अर्चना आर्या, अर्जुन बेरिया, ओपी आर्या, ऋषभ शुक्ला, विशाल बाजपेई, मनीष त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment