Advertisment

bjp kanpur राम लला की आरती के बाद भाजपा कार्यालयों में होगा ध्वजारोहण

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्थानपा दिवस पर सभी कार्यालयों में सबसे पहले राम लला की आऱती की जाएगी।

author-image
Saras Bajpai
भाजपा की फोटो

भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारी के लिये सजाया गया भाजपा बुंदेलखंड कार्यालय Photograph: (बाईबीएन न्यूज)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पूरे उत्साह से मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना 
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस पर बुंदेलखंढ क्षेत्र के सभी 17 जिला मुख्यालयों पर भाजपा का ध्वजारोहण किया जाएगा और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले भाजपा कार्यलयों में राम लला की आऱती की जाएगी

Advertisment


राम लला का आऱती के फहराया जाएगा ध्वज


क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय मुख्यालय कानपुर में रामलला की आरती और कन्या भोज के आयोजन के उपरांत भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत होता है और भाजपा की राष्ट्रसेवा एवं संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है।


रोशनी से नहाए भाजपा कार्यालय

Advertisment


क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या यानी 5 अप्रैल को क्षेत्रीय कार्यालय को बिजली की झालरों एवं दीपों से भव्य रूप से सजाया गया है। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने जगमगाते भाजपा कार्यालय के साथ सेल्फी लेकर अपने समर्थन और उत्साह को प्रकट किया।


कार्यकर्ता घरों में फहराएंगे भाजपा का झंडा


भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 6 अप्रैल को सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे और ध्वजारोहण के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर साझा करेंगे, जिससे पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का परिचय मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से इस पावन अवसर पर सहभागी बनने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराने का आह्वान करती है।

kanpur bjp neta news
Advertisment
Advertisment