Advertisment

भाजपा के कार्यक्रमों का एक ही मकसद- हम जनता के बीच रहें और कार्यकर्ताओं के साथ

दामोदरनगर में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाग लिया, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
पत्रकारों से बात करते उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

पत्रकारों से बात करते उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

दामोदरनगर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस मनाने की श्रृंखला में अब हमारे कार्यकर्ताओं के सम्मेलन हो रहे हैं। गांव व वार्ड चलो अभियान भी शुरू हुआ है। घर-घर भाजपा का ध्वज फहरा रहा है। गली गली लोगों से संपर्क किया जा रहा है। लाभार्थियों से संवाद के कार्यक्रम भी चल रहे हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन हो रहा है। कुल मिलाकर भाजपा इन कार्यक्रमों के जरिए लगातार जनता के बीच है।  अपने कार्यकर्ताओं के साथ है। 

लगातार मजबूत हो रही है भाजपा 

केशव प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। हम पैंतालीस वर्ष की शानदार और सफल यात्रा के बाद 46वें वर्ष में भाजपा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम इस समय देश के सत्तर प्रतिशत हिस्से में हैं, जहां भाजपा और भाजपा गठबंधन की सरकारें हैं। देश में तो हमारी सरकार है ही। 

हम गढ़ रहे विकास के नये नये कीर्तिमान 

उन्होंने कहा कि जब से देश और प्रदेश को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व मिला है, तब से विकास की गाड़ी सरपट दौड़ रही है। ये डबल इंजन की सरकार चाहे कानपुर हो, चाहे उत्तर प्रदेश के सभी पचहत्तर जिले हों, विकास में बिना कोई भेदभाव किए सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रही है। सभी जिलों का विकास करते हुए रोज नए कीर्तिमान गढ़ रही है। 

अब समाजवादी पार्टी बनेगी समाप्तवादी पार्टी 

हम विश्वास से कह सकते हैं कि 2027 में सपा 2017 वाली स्थिति से भी नीचे जाएगी। समाजवादी पार्टी को जनता अब समाप्तवादी पार्टी बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रातदिन परिश्रम करके गुंडागर्दी को यूपी में वापस नहीं आने देंगे। समाजवादी पार्टी, फर्जी pda की बात करती है। उनका पीडीए परिवार डेवलपमेंट एजेंसी के अलावा कुछ नहीं है। उनको पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक की बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। 

जिनके बल पर सरकार बनाई उन्हें ही चूसते रहे 

Advertisment

उन्होंने कहा कि दो हजार बारह से दो हजार सत्रह तक समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव की अगुवाई में थी। उस सरकार को बनाने में सबसे अधिक योगदान पिछड़ों और दलितों का था और सबसे अधिक अत्याचार, सबसे अधिक उत्पीड़न, सबसे अधिक शोषण अखिलेश यादव में उन्हीं का हुआ। वो अपनी चरम सीमा 2022 में विधानसभा में प्राप्त कर चुके हैं। अपनी चरम सीमा दो हज़ार चौबीस के लोकसभा में प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन अब समाप्तवादी पार्टी बनने का सपा का समय आ गया है। 

वे अकेले लड़ें या मिलकर, खिलेगा तो कमल ही 

केशव प्रसाद ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि समाजवादी पार्टी अकेले लड़े या कांग्रेस, बसपा के साथ मिलकर, तब भी सुशासन का कमल ही खिलेगा। विकास का कमल खिलेगा। 

kanpur Kanpur News Latest Kanpur News in Hindi
Advertisment
Advertisment