Advertisment

देशवासियों को आंतरिक सुरक्षा से मजबूत कर गया सिविल डिफेंस

यह अभ्यास लोगों को आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में शिक्षित करता है, साथ ही देश पर हमले की स्थिति में क्या करना चाहिए, इस पर मार्गदर्शन देता है।

author-image
Akhilesh Shukla
पूर्व डिवीजन वार्डेन अभय मिश्रा और सिविल डिफेंस कानपुर के डिप्टी कंट्रोलर शिवराज सिंह।

पूर्व डिवीजन वार्डेन अभय मिश्रा और सिविल डिफेंस कानपुर के डिप्टी कंट्रोलर शिवराज सिंह। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

मॉकड्रिल के माध्यम से बुधवार को सिविल डिफेंस के लोगों ने शहरवासियों को आंतरिक रूप से सुरक्षा मजबूत करने की सीख दी और यह भी बताया कि किसी भी आपात स्थिति अथवा देश पर हमला होने पर वह कैसे सुरक्षित रह सकते हैं और क्या क्या प्रयास करने से दुश्मन देश को चकमा देकर देश की मदद कर सकते हैं। 

सिविल डिफेंस के पुराने लोगों ने किया जागरूक 

यहां कई जगह मॉकड्रिल का आयोजन किया गया वहीं सिविल डिफेंस से जुडे रहे पुराने लोग भी मोहल्ले मोहल्ले घूमकर लोगों को बताते रहे कि देश पर हमला होने की स्थिति आने पर वह कैसे अपने आसपास के लोगों व देश की मदद कर सकते हैं।

Advertisment

आम लोगों को जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी

आतंकवाद के ऊपर भारत सरकार द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आज शहर में जगह-जगह मॉक ड्रिल का आयोजन किए जाने के साथ ही ब्लैकआउट भी किया जाएगा। सिविल डिफेंस कर्नल गंज के पूर्व डिवीजन वार्डेन अभय मिश्रा ने बताया कि वह लोग सिविल डिफेंस के माध्यम से आम जनता को जागरुक करते हैं और यह बताते रहे हैं कि किसी भी आपदा में आम जनता किस तरह से अपने आप का बचाव करेगी। इसकी भी जानकारी दी जाती रही है। लगभग 54 वर्षों के पश्चात आज आम जनता को यह भी पता लगा है कि सिविल डिफेंस भी कोई विभाग होता है और यह नागरिकों की रक्षा के लिए तत्पर रहता है। वर्तमान समय की चल रही परिस्थितियों को देखते हुए सिविल डिफेंस की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। सिविल डिफेंस का मुख्य काम होता है कि वह आम जनता को जागरूक करें कि किसी भी आपदा में वह अपने आप को कैसे बचा सकते हैं तथा अपने पड़ोसियों की किस तरह से मदद कर सकते हैं इसकी जानकारी दी जाती है। साथ ही अगर किसी दुश्मन देश के साथ लड़ाई शुरू हो गई है तो ब्लैक आउट के दौरान कहीं भी रोशनी की एक किरण भी न दिखाई पड़े सभी लोग अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद रखें दरवाजा व खिड़कियों पर मोटे कपड़े के परदे लगाये साथ ही घर के बाहर न जाएं अगर कोई बहुत ही जरूरी काम है तो अंधेरे में ही जाकर उसे निपटाएं और सीधे अपने घरों की ओर आए इससे सरकार को भी फायदा मिलता है। और दुश्मन इस बात की निगहबानी नहीं कर पाता कि कहां पर शहर है या कहां पर आबादी है और वह भटक जाता है।

जनता को बचाव के प्रति किया जा रहा जागरूक

Advertisment

भारत सरकार के निर्देश पर पूरे देश में हो रही मॉक ड्रिल को देखते हुए कानपुर शहर में भी सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन शहर में किया गया है। मॉक ड्रिल के संदर्भ में आज सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर शिवराज सिंह द्वारा बताया गया कि शहर में 13 जगह पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। जिसमें 10 स्थान पर आग लगने पर बचाव या हवाई हमले से किस तरीके से अपने आप को बचा सके इसकी जानकारी दी जाएगी तथा तीन जगह पर किसी भी तरह की आपदा आने पर कैसे अपने आप को बचाएं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें इसकी जानकारी दी जाएगी। डिप्टी कंट्रोलर का कहना है कि भारत सरकार के निर्देश के अनुसार हम सभी लोग जगह पर मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगे ताकि आम जनता को अपने बचाव की जानकारी उपलब्ध हो सके।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment