Advertisment

कांग्रेस नेता बोले, पार्टी का भूतकाल शानदार, वर्तमान भी ठीक लेकिन भविष्य दिख रहा गड़बड़

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी के मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से नगर ग्रामीण कमेटी ने शनिवार को बैठक का आयोजन तिलक हाल में किया। इसमें वक्ताओं ने पार्टी के भविष्य को लेकर चिंता जताई।

author-image
Akhilesh Shukla
कांग्रेस की बैठक में शामिल लोग।

कांग्रेस की बैठक में शामिल लोग। Photograph: (फोटो-वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी के मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से नगर ग्रामीण कमेटी ने शनिवार को बैठक का आयोजन तिलक हाल में किया। इसमें वक्ताओं ने पार्टी के भविष्य को लेकर चिंता जताई। कहा कि कांग्रेस का भूतकाल तो बहुत शानदार है। वर्तमान भी ठीक है, पर पार्टी के भविष्य को लेकर बहुत काम करने की जरूरत है। 

भविष्य बनाने को करना होगा संघर्ष 

इस बैठक की अगुवाई नगर ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का भूतकाल तो काफी अच्छा था। वर्तमान भी ठीक है परंतु भविष्य काल काफी गड़बड़ दिख रहा है। हम सभी को एकजुट होकर अपने भविष्य को बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। 

पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर 

उन्होंने कहा कि पार्टी का भविष्य संवारने के लिए पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ ही एक अभियान चलाना होगा, ताकि युवा कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ें और देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं। 

पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार रहें युवा 

बैठक के पश्चात अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए युवा तैयार हैं और हम सभी एकजुट होकर बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं को जोड़ेंगे और आगे बढ़ाएंगे। 

खिसक रहा है जनाधार 

Advertisment

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार धीरे-धीरे खिसक रहा है। इसको सही करने के लिए हमें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों की भी आवश्यकता है। हम सभी लोग एकजुट होकर वार्डों में तथा विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगे और पार्टी की नीतियों और रीतियों से आम जनता को अवगत कराएंगे। साथ ही कांग्रेसजनों के किये गए योगदान व बलिदान से भी आम जनता को अवगत कराएंगे, ताकि वे पार्टी की मुख्य धारा से जुड़ सकें।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment