/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/26/U0fPcRAIbOpVt8wbwpkN.jpg)
यूनिवर्सिटी में मनाया गया विश्व बौद्धिक संपदा दिवस। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)
कानपुर, वाईबीएन संवाददाता
कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में शनिवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने 2025 का विश्व बौद्धिक संपदा (IP) दिवस उत्साह और उद्देश्य के साथ मनाया। इस दौरान बताया गया कि CSJMU ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस उत्सव के रूप में एक सप्ताह में 101 पेटेंट और 59 डिज़ाइन फाइल किए। इसके अतिरिक्त, पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय ने कुल 359 पेटेंट और 65 डिज़ाइन फाइल किए, जो भारतीय विश्वविद्यालयों में अनुसंधान उत्कृष्टता और नवाचार के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
मनाया विश्व बौद्धिक संपदा दिवस, हुए दो कार्यक्रम
इस दौरान दो प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहला, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) जो संबद्ध कॉलेजों के संकाय सदस्यों के लिए था और दूसरा आइडियाथॉन जो विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध संस्थानों के छात्रों के लिए था। इन कार्यक्रमों ने आज के ज्ञान-आधारित समाज में बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) के बढ़ते महत्व को उजागर किया, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिला और रचनात्मक प्रयासों की रक्षा की गई।
संकाय सदस्यों को दी बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी
FDP ने संकाय सदस्यों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसके जरिये उन्हें अकादमिक और शोध कार्यों में IPR जागरूकता को शामिल करने के लिए सशक्त किया। साथ ही, आइडियाथॉन में छात्रों ने अपनी नवाचारी और पेटेंट योग्य विचारों का प्रदर्शन किया। इन कार्यक्रमों ने आज के ज्ञान-आधारित समाज में बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) के बढ़ते महत्व को उजागर किया, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिला और रचनात्मक प्रयासों की रक्षा की गई।
ये रहे आइडियाथॉन के विजेता
दस हजार रुपये का पहला पुरस्कार क्राइस्टचर्च कालेज की जुही सिंह को मिला। छह हजार का दूसरा पुरस्कार स्वास्थ्य विज्ञान विभाग की वर्तिका सचान को मिला। होटल प्रबंधन विभाग के शिवांसु सचान को 4,000 का तीसरा पुरस्कार दिया गया। पुरस्कारों का वितरण अधिष्ठाता डॉक्टर शिल्पा कायस्था एवं कार्यक्रम का संयोजन डॉ दिव्यांश शुक्ला, सहायक अधिष्ठाता एवं अनिल कुमार त्रिपाठी, इनक्यूबेशन मैनेजर ने किया।