Advertisment

डीएम ने किया बिधनू के राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण, बच्चों को सिखाया, उत्सुकता बहुत जरूरी

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बिधनू के राजकीय इंटर कॉलेज खेरसा का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्कूल में चल रही साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की स्थिति का जायजा लिया।

author-image
Akhilesh Shukla
स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीच टीचर की भूमिका में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह।

स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीच टीचर की भूमिका में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह। Photograph: (फोटो-वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को बिधनू के राजकीय इंटर कॉलेज खेरसा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  ने विद्यालय में साफ -सफाई रंगाई- पुताई पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था देखी। बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह से जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी कुछ देर के लिए बच्चों के बीच टीचर की भूमिका में भी नजर आए। बच्चों को पढ़ने लिखने के तरीके बताए। साथ ही कई सीख भी दीं। 

छात्र-छात्राओं से नेल्सन मंडेला के बारे में पूछा 

उन्होंने क्लास रूम में छात्र-छात्राओं से नेल्सन मंडेला के विषय में सवाल भी पूछे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सीख दी कि पढ़ाई- लिखाई में उत्सुकता बहुत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से यह भी पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। इस पर बच्चों ने अपनी-अपनी रुचि के हिसाब से उत्तर दिए। 

Advertisment

मॉडल कंपोजिट विद्यालय के देखी जमीन 

इससे पहले जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, खेरसा में ही मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाने के लिए संभावित जमीन का निरीक्षण किया और इस बाबत बेसिक शिक्षा अधिकारी से इसके क्षेत्रफल व अन्य बिंदुओं की जानकारी ली।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment