Advertisment

गेल इंडिया ने अपनी निशुल्क कोचिंग के सौ मेधावियों का किया सम्मान

इस आयोजन का उद्देश्य मेधावी छात्रों की प्रतिभा को और निखारना और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना था, जिससे वे अपने करियर में सफलता प्राप्त कर सकें।

author-image
Akhilesh Shukla
सम्मान समारोह में एकत्रित हुए छात्र (बाएं) और जानकारी देते गेल के अधिकारी आयुष गुप्ता व अन्य (दाएं)।

सम्मान समारोह में एकत्रित हुए छात्र (बाएं) और जानकारी देते गेल के अधिकारी आयुष गुप्ता व अन्य (दाएं)। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

मेधावियों की प्रतिभा में और निखार लाकर उनका भविष्य संवारने में जुटी गेल इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें उन सौ मेधावियों को सम्मान से नवाजा गया, जिन्होंने गेल इंडिया की निशुल्क कोचिंग में शिक्षा पाकर जेईई मेंस का एग्जाम दिया है। 

होटल में हुआ सम्मान समारोह 

एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कर्ष कोचिंग क्लासेस के बच्चों को सम्मानित किया गया। जेईई मेंस के रिजल्ट के इंतजार में एकत्रित हुए इन 100 बच्चों का जहां गेल इंडिया ने सम्मान किया वहीं उनकी देखरेख वह खाने पीने की बेहतर व्यवस्था भी की गई। 

भरोसा जताया, जेईई मेंस में क्वालीफाई होंगे ये बच्चे 

गेल इंडिया लिमिटेड के आयुष गुप्ता ने बताया कि उनके कोचिंग संस्थान में 100 बच्चे पढ़ रहे हैं, जो कि बेहतर रिजल्ट दे रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जेईई मेंस में वे सभी क्वालीफाई होंगे और अपना बेहतर से बेहतर रिजल्ट देंगे। इसके लिए खेल इंडिया उनको अग्रिम बधाई देता है। 

कोचिंग में रहने खाने की व्यवस्था निशुल्क 

उन्होंने बताया कि कोचिंग संस्थान में रहकर पढ़ाई कर रहे है सभी 100 बच्चों के रहने खाने व कोचिंग की व्यवस्था गेल इंडिया द्वारा की जाती है, ताकि वह अपना भविष्य सुनिश्चित कर सकें और अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि यहां 1600 बच्चों में लगभग 1000 बच्चे क्वालीफाई कर चुके हैं। इनमें कोई आईआईटी व कोई एचबीटीयू गया है। 

संस्थान पूरा कर रहा है पीएम मोदी का सपना 

Advertisment

उन्होंने कहा कि सबने बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान को एक अलग मुकाम हासिल कराया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए गेल इंडिया अपनी तरफ से पूरे प्रयास कर रहा है और हर एक व्यवस्था छात्रों को मुहैया करा रहा है, ताकि वह अपने भविष्य का निर्धारण कर सकें। यहां से शिक्षा प्राप्त छात्रों ने विदेशों में भी अपनी प्रसिद्धि का डंका बजाया है। 

kanpur news today
Advertisment
Advertisment