ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाली भारतीय सेना के सम्मान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का बखान किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व विधायक सलिल विश्नोई ने किया।
माल रोड से शुरू हुई यात्रा
इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत माल रोड स्थित पं० दीनदयाल वाटिका से हुई। सबसे पहले पं० दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ।
आगे चल रहा था छात्रों का बैंड
यात्रा में सबसे आगे छात्रों का बैंड राष्ट्रीय धुनें बजाता हुआ चल रहा था, उसके पीछे स्कूली छात्र-छात्राएँ उत्साह पूर्वक तिरंगा लहरा रहे थे। इसके बाद एन.सी.सी. कैडेट्स पंक्तिबद्ध होकर मार्च पास्ट करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
पूर्व सेनाधिकारी के. के. सिंह ने किया नेतृत्व
यात्रा का नेतृत्व पूर्व सेनाधिकारी कर्नल के. के. सिंह एक खुली गाड़ी में कर रहे थे। तिरंगा यात्रा बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, केनाल रोड, गणेश मंदिर, शनिदेव मंदिर और यस बास रेस्टोरेंट होते हुए फीलखाना थाने के सामने से गुजरती हुई कमला टावर, संगम लाल तिराहा, शिवाला के रास्ते बड़ा चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा पर समाप्त हुई।
भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगे
भारी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारतीय सेना जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगाकर वीर सैनिकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।