Advertisment

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर जुटे सैकड़ों लोग, किया सुंदरकांड का पाठ, महाआरती के बाद बंटा प्रसाद

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर मंगलवार को भगवान परशुराम महासभा के केंद्रीय कार्यालय साकेत नगर में सुंदरकांड पाठ के साथ भगवान परशुराम जी की वंदना व आरती की गई। इस आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। 

author-image
Akhilesh Shukla
भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाते लोग

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाते लोग Photograph: (फोटो-वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर मंगलवार को भगवान परशुराम महासभा के केंद्रीय कार्यालय साकेत नगर में सुंदरकांड पाठ के साथ भगवान परशुराम जी की वंदना व आरती की गई। इस आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। 

दूध दही घी से किया भगवान परशुराम का अभिषेक 

इससे पहले दुग्ध, दही, घृत आदि से भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान परशुराम जी का भव्य श्रृंगार किया, फिर आरती के बाद भोग प्रसाद वितरित किया गया।

देश की रक्षा के लिए शक्ति का वरदान 

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने हवन पूजन कर सभी को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की बधाइयां दी और कहा कि भगवान परशुराम जी हमारे कुल के गौरव, ब्राह्मण शिरोमणि हैं। वर्तमान समय में देश को भगवान परशुराम जैसे शौर्य और साहस की आवश्यकता है। उन्होंने भगवान परशुराम से प्रार्थना कि इस देश के गौरव और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए हम सबको शक्ति प्रदान करें।

ये लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम नारायण शुक्ला, विकास तिवारी, विजय शुक्ला, प्रकाश शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, दिनेश अवस्थी, कांटेश शुक्ला, सुदेश शुक्ला, विष्णु तिवारी, राजेंद्र अवस्थी, संजय बाजपेई, कुलविंदर सिंह भल्ला, शिखा तिवारी, रश्मि मिश्रा, पंकज शुक्ला, राधेश्याम शुक्ला समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

kanpur news today
Advertisment
Advertisment