Advertisment

कलराज बोले, देश को मोदी का नेतृत्व जरूरी, ताकि विदेशों में भी बनी रही भारत की धाक

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बनाए रखने में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की अहमियत पर जोर दिया।

author-image
Akhilesh Shukla
कलराज मिश्र को स्मृतिचिह्न देते भाजपाई। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं संग कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी की।

कलराज मिश्र को स्मृतिचिह्न देते भाजपाई। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं संग कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी की। Photograph: (फोटो-वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि विदेशों में भी भारत की धाक बनी रही, इसलिए भी देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जरूरी है, इसलिए सभी भाजपाइयों को पार्टी को शिखर पर बनाए रखने के लिए जीजान से जुटे रहना होगा। 

कई साल बाद कानपुर आए कलराज का हुआ भव्य स्वागत 

कलराज मिश्र कई वर्षों के बाद शुक्रवार को कानपुर आए थे। उन्होंने पहलगाम में आतंकियों के हाथों जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के घर जाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत पहचान बना चुकी है भाजपा 

इस अवसर पर कलराज मिश्र ने अपने पुराने संस्मरणों को साझा करते हुए कानपुर की यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज सिर्फ राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक मजबूत पहचान बना चुकी है। इसलिए यह आवश्यक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार न केवल भारत में बनी रहे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश की गरिमा को और ऊंचा करे।

स्मृतिचिह्न देकर किया सम्मानित 

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का यह क्षेत्रीय कार्यालय विश्वस्तरीय पार्टी के अनुरूप उच्च स्तर का है और इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं उपेंद्र पासवान ने श्री मिश्रा को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत में ये रहे मौजूद 

Advertisment

इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, बालचंद्र मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र पाटनी, दिनेश राय, कौशल किशोर दीक्षित, राधेश्याम पांडे, विनोद शुक्ल, दीपू पांडे, दिनेश कुशवाहा, रामदेव शुक्ला, अनीता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, आनंद राजपाल, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, अनूप अवस्थी, पूर्व मंत्री अरुणा कोरी, पूर्व विधायक के. के. सचान, गणेश दीक्षित, आर. पी. कुशवाहा, वीरेंद्र दुबे, सुनील साहू, हर्ष द्विवेदी, सौरभ कमल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन के सुदृढ़ीकरण को लेकर बी विस्तृत चर्चा हुई।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment