/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/29/gAS04TuYhWfrwbPkwLDY.jpg)
ईदगाह का निरीक्षण करते डीसीपी। Photograph: (young Bharat)
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत शनिवार को थाना क्षेत्र बजरिया स्थित बड़ी ईदगाह, बेनाझाबर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान ईदगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया तथा कमेटी पदाधिकारियों से वार्ता कर त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक, सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ सहित अन्य अधिकारी एवं इंज़ामिया कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/29/3nE390BMbCVwX5eKdmVK.jpg)
बड़ी ईदगाह पर लाखों नमाजी अदा करते हैं नमाज
बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह पर लाखों की संख्या में नमाजी ईद की नमाज अदा करते हैँ। यहां पर ईद को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पानी, साफ सफाई समेत तमाम व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। टेंट, पंखे भी लगवाए जा रहें हैँ। नगर निगम, केस्को समेत तमाम विभाग ईद की तैयारियों में जुटे है। इस दौरान ईद की नमाज के मद्देनजर डीसीपी ने यातायात व्यवस्था को देखा और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। ईद के मौकेपर किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हो, इसके उपायों पर भी अफसरों के साथ चर्चा की गई।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)