Advertisment

ईंट से कूंचकर पत्नी को मार डाला, हादसा दिखाने को छत से झाड़ियों में फेंका शव

चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना घटी जहां पारिवारिक विवाद के कारण एक ठाबा कर्मी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

author-image
Akhilesh Shukla
महिला की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन।

महिला की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। Photograph: (फोटो-वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

चौबेपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से गुस्साए ठाबा कर्मी ने अपनी पत्नी की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी और उसे दुर्घटना साबित करने के लिए पत्नी के शव को छत से झाड़ियों में फेंक दिया। सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

पहले चलाता था ई रिक्शा, अब कर रहा था ढाबे में काम

जानकारों की मानी जाए तो चौबेपुर कस्बे में रहने वाला संजय वर्मा उर्फ चवन्नी अपने परिवार में पत्नी बीनू 37 तथा तीन बच्चों के साथ चौबेपुर कस्बे में रहता है। वह कुछ समय पहले तक ईरिक्शा चलाकर परिवार का भरणपोषण करता था। इधर कुछ दिनों से वह कानपुर नगर में स्थित सिंह ढाबा में काम कर रहा था। बताया गया है कि संजय तथा उसकी पत्नी बीनू के बीच अक्सर विवाद होता था जिसे लेकर पारिवारिक कलह बनी रहती थी। संजय की बेटियां भी इस विवाद में अपनी मां का पक्ष लेती थी। 

Advertisment

रात एक बजे घर लौटा तो हुआ पत्नी से विवाद

रविवार की रात्रि करीब एक बजे संजय ड्यूटी खत्म करने के बाद घर पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर संजय व उसकी पत्नी के बीच विवाद होने लगा। ग्रामीणों तथा परिवार से जुड़े लोगों ने पुलिस को बताया कि विवाद में बात इतनी बढ़ी की संजय ने घर की छत पर पड़ी एक ईंट उठाकर अपनी पत्नी के सिर पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके बाद हत्या की घटना को हादसा दिखाने के मकसद से संजय ने पत्नी के शव को छत से नीचे फेंक दिया जो झाड़ियों के पास गिरा। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी रिजेन्द्र द्विवेदी व एसीपी अमरनाथ यादव आदि मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस बोली, पत्नी से अक्सर होता था विवाद

Advertisment

मौके पर मौजूद एडीसीपी विजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि परिजनों के साक्ष्य जुटाये जा रहे है। परिवारी जनो का कहना है कि आपस में आये दिन यह विवाद होता रहता है। अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नही दिया गया है। तहरीर मिलने पर उचित काररवाई की जायेगी।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment