Advertisment

भू माफिया कर रहा प्लाट पर कब्जे का प्रयास, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

ग्रामीण ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से मदद की अपील की है, क्योंकि वह भू माफिया से परेशान है जो उसके प्लॉट पर कब्जा करने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।

author-image
Akhilesh Shukla
पत्रकारों से बातचीत करते ओम प्रकाश त्रिपाठी।

पत्रकारों से बातचीत करते ओम प्रकाश त्रिपाठी। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

भू माफिया से पीड़ित एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि भू माफिया उसके प्लाट पर कब्जे के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वह लगातार शिकायत कर रहा है, पर पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उल्टा उसे ही उत्पीड़ित किया जा रहा है। मंगलवार को कानपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओम प्रकाश त्रिपाठी नामक ग्रामीण ने बताया कि घाटमपुर में उसका मकान है, जिसका हाउसटैक्स नगर पालिका में जमा करता है। भू माफिया प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए उसने कई बार तोड़फोड़ की है, जिसकी ऑडियो वीडियो उसके पास है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिखाई तो दर्ज हो गया फर्जी मुकदमा 

पीड़ित ने बताया कि 17 अप्रैल को उसके भाई के ऊपर प्राणघातक हमला हुआ, जिसमें उसकी हड्डी टूट गई। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराके FIR दर्ज कराई। इसके एक घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपियों से मिलकर उस पर दलित एक्ट के तहत फर्जी मुकदमा कायम कर दिया। कानपुर नगर का एक उच्च अधिकारी उन लोगों के साथ मिला है। 

लगाई सीएम और डीएम से गुहार 

पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मदद और सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। डॉ राम प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि भूमि माफिया न्यायालय को भी गुमराह कर रहे हैं। अपनी सुरक्षा के लिए उसने जो कैमरे लगवाए थे, इन लोगों ने वे भी तोड़ दिए।  

kanpur news today
Advertisment
Advertisment