श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर, जनरलगंज से गुरुवार को भगवान महावीर की शोभायात्रा निकली गई जो नयागंज, बिरहाना रोड घंटाघर, मेस्टन रोड, फूलबाग होते हुए मेला स्थल तक पहुंची। यात्रा का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडेय हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया।
150 साल पुराने रथ पर निकली सवारी
शोभायात्रा में 150 साल पुराने रथ पर सवारी निकाली गई। भगवान को 150 साल पुराने 20 फीट ऊंचे व 14 फीट लंबे स्वर्ण जड़ित रथ पर विराजमान किया गया। यात्रा में पर्यावरण, जल जीवन व भगवान महावीर के जीवन से जुड़ी 20 झांकियों के भी दर्शन हुये।
बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम
भगवान महावीर जीवन दर्शन सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। यहां मनुष्य को जीवन दर्शन की जानकारी दी गयी। यह संदेश दिया गया कि शाकाहारी भोजन किया जाए और स्वातिक जीवन जिया जाए।
यात्रा में पैनी नजर रखे रही पुलिस
पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा जैन रथ यात्रा के अवसर पर स्वयं उपस्थित रहकर यात्रा को विधिवत रवाना किया तथा सुरक्षात्मक व्यवस्था और तैनात अधिकारियों/कर्मचारीगणों की ड्यूटी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने धार्मिक मर्यादाओं एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए यात्रा को विधिवत रवाना किया व पूरे मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। यात्रा मार्ग पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और सजगता को चेक करते हुए सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए। सहायक पुलिस आयुक्त कैंट व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक मुलगंज उपस्थित रहे।