श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर दक्षिण की महत्वपूर्ण बैठक निराला नगर में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भूपेश अवस्थी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में कानपुर उत्तर की अध्यक्ष श्रीमती रोचना विश्नोई जी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहीं।
श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास का हुआ विस्तार
गोष्ठी में भूपेश अवस्थी ने बताया कि न्यास ने कानपुर को चार जिलों में बांट कर प्रत्येक जिले में लगभग पचास लोगों की कार्यकारणी एवं प्रभारी का गठन कर न्यास के कार्य क्षेत्र का विस्तार एवं कार्य में गुणात्मक सुधार करने का प्रयास किया है। गीता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रमुख वक्ता के नाम पर भी चर्चा हुई। साथ ही न्यास की स्मारिका के प्रकाशन का निर्णय लिया गया। गीता के कालजई संदेश के प्रकाशन हेतु धार्मिक, सामाजिक आध्यात्मिक, प्रेरणादायक लेख शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए सभी से अनुरोध किया गया।
दायित्व का पूर्ण क्षमता से करें निर्वहन
श्रीमती रोचना विश्नोई ने उपस्थित कार्यकारणी सदस्यों से परिचय प्राप्त कर दायित्व का पूर्ण क्षमता से निर्वहन करने का अनुरोध किया। साथ ही न्यास का सदस्यता शुल्क आजीवन/ वार्षिक सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों से विचार विमर्श किया।
घर-घर गीता के पाठ का अभियान चलाने पर जोर
साथ ही उन्होंने घर घर गीता का पाठ प्रारंभ कराने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने किया। बैठक में प्रमुखरूप से परमानन्द, श्याम बिहारी शर्मा, अमर नाथ, राधे श्याम शुक्ला, रोहित जायसवाल, आशुतोष मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला, संजय बाजपेई, विजय शुक्ला, डॉक्टर उमेश चन्द्र सिन्हा, भारतीश चन्द्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।