Advertisment

गोविंदनगर के सम्मेलन में विधायक मैथानी ने कार्यकर्ताओं पर बरसाए फूल, दिए सम्मानपत्र

भाजपा के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन बुधवार को पनकी के एक गेस्टहाउस में हुआ। इसमें विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने कार्यकर्ताओं का देवों की तरह सम्मान करके उनका उत्साह बढ़ाया।

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
सम्मेलन में मौजूद नेता (ऊपर), भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान करते भाजपा नेता।

सम्मेलन में मौजूद नेता (ऊपर), भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान करते भाजपा नेता। Photograph: (कानपुर वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

भाजपा के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन बुधवार को पनकी के एक गेस्टहाउस में हुआ। इसमें विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने कार्यकर्ताओं का देवों की तरह सम्मान करके उनका उत्साह बढ़ाया। उन पर फूलों की वर्षा की। साथ ही सम्मान पत्र भी दिए। कहा कि आप जैसे जुझारू कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज गोविंदनगर प्रदेश की एक आदर्श विधानसभा बनने जा रही है। इस क्षेत्र में जितने विकासकार्य हुए हैं, प्रदेश की किसी भी विधानसभा क्षेत्र में शायद ही हुए हों। 

गिनाए विकास कार्य, अब तक छह पुल, दो बनने की ओर 

सम्मेलन में विधायक मैथानी ने क्षेत्र के विकास कार्य भी गिनाए। कहा कि यहां अब तक छह पुलों के निर्माण से जनता को बहुत राहत मिली है। सातवां दादानगर का समानांतर पुल जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मरियमपुर से सचान चौराहे तक ओवरब्रिज बनने की शुरुआत भी जल्द होने वाली है। बिजली, पानी, सड़क से जुड़े तमाम काम हुए हैं। इन सबके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद तो है ही, कार्यकर्ताओं की मेहनत के बगैर भी यह संभव नहीं था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अगले चुनावों में जीत का मंत्र भी दिया। कहा कि इसके लिय़े हर बूथ का मजबूत होना जरूरी है। बूथ जीते तो समझो चुनाव जीते। 

Advertisment

देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी

विधायक ने कहा कि हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है, जिनके अथक परिश्रम से ही आज हम भारत माता की जय के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं और देश विश्व गुरू बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचारों से ओतप्रोत हमारी सरकार जनसेवा के लिए ही स्थापित हुई है। इसके लिए सभी सक्रिय सदस्य एवं सभी कार्यकर्ताओं का वंदन और अभिनंदन है। 

हमारे लिए तो महिला, युवा, किसान, गरीब ही चार जातियां 

Advertisment

विधायक ने कहा कि हमें गर्व है कि एक तरफ हमारी मोदी- योगी सरकार कानपुर में भी गरीब और जरूरतमंदों को समर्पित हो रही है तो दूसरी तरफ कानपुर के विकास में चार चांद लगाते हुए महिला, युवा, किसान और गरीबों के उत्थान में जीजान से जुटी है। उन्होंने यह कहकर विपक्षियों पर भी निशाना साधा कि ये लोग जातियों के नाम पर समाज में जहर घोल रहे हैं, जबकि हमारी सरकार के लिए महिला, युवा, किसान और गरीब ही चार जातियों के रूप में सामने हैं। हमारा सारा ध्यान इन्हीं के उत्थान पर है। 

ठप हैं गुंडागर्दी और अपहरण उद्योग 

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नौकरियों की दिशा में अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। कानून व्यवस्था नियंत्रित होने से अपहरण उद्योग ठप हैं। गुंडागर्दी एवं मकानों दुकानों पर कब्जे, लूटखसोट, बैंक रॉबरी आदि समाप्त हो चुकी हैं। व्यापारियों तथा उद्योगों तथा उद्यमियों का भरोसा बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि अब तक कानपुर में 87000 करोड़ रुपए से ज्यादा का एमओयू साइन हो चुका है, जिसमें ज्यादातर कार्य, शिलान्यास व भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हो गए हैं। गोविंदनगर क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। गरीबों की बस्तियों का विकास युद्ध स्तर पर हो रहा है। पार्क, सीवर लाइन, पेयजल, सड़क, बिजली, एलिवेटेड ट्रैक, मेट्रो सहित शिक्षा व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्था भी दुरुस्त हुई है। क्षेत्र, टीबी और कुपोषण से लगभग मुक्त हो चुका है। 

Advertisment

विकसित भारत की यात्रा का भी किया जिक्र 

विधायक मैथानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा के बारे में भी बताया। साथ ही सक्रिय सदस्यों को पार्टी की पंच निष्ठाओं के पालन की सीख भी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि खुद को मोदी-योगी का दूत समझकर जनहित के कामों में जुटे रहें। 

ये नेता आए सम्मेलन में 

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित ने की। संचालन अनुपम मिश्रा एवं अमित बाथम ने किया। इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अरुण पाठक, सोमनारायण शुक्ला, रवींद्र पाटनी, दीपक सिंह, अवधेश सोनकर, शिव शंकर सैनी, अखिलेश बाजपेई, डॉ विजय पटेल, अजय राय, सुमित पावा, दीपक शुक्ला, आरती त्रिपाठी, पूनम कपूर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

kanpur Kanpur News kanpur news today
Advertisment
Advertisment