Advertisment

अब भाजपा ने छेड़ा गांव चलो वार्ड चलो अभियान, 10 से होगा जनसंपर्क, जनसंवाद

भाजपा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 10, 11 व 12 अप्रैल को गांव चलो अभियान और शहरी क्षेत्रों में वार्ड चलो अभियान भी चलाएगी।  इस दौरान जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
बैठक को संबोधित करते कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल।

बैठक को संबोधित करते कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल। Photograph: (कानपुर वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

भाजपा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 10, 11 व 12 अप्रैल को गांव चलो अभियान और शहरी क्षेत्रों में वार्ड चलो अभियान भी चलाएगी। 
इस दौरान जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

सभी पदाधिकारी शामिल होंगे अभियान में 

यह निर्णय बुधवार को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि यह अभियान ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से प्रभावी रहेगा। मंडल अध्यक्ष से ऊपर के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

Advertisment

गांवों या वार्डों में कम से कम 8 घंटे का प्रवास जरूरी 

इन सभी पदाधिकारियों को उनके आवंटित गांवों या वार्डों में कम से कम 8 घंटे का प्रवास करना होगा, जिसके दौरान वे घर-घर संपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे। इसके अतिरिक्त वे अपने प्रवास के दौरान बूथ समिति की बैठकें आयोजित करेंगे तथा उस बूथ पर निवास करने वाले लोकतंत्र सेनानियों, जनसंघ व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सम्मानित भी करेंगे।

साउथ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे अभियान शुभारंभ

Advertisment

साउथ में इस विशेष अभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 10 अप्रैल को किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, पवन प्रताप सिंह, आलोक शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, मोहित सोनकर, ऋषभ शुक्ला, पवन पांडे, अर्शी सुल्तान सहित मॉनिटरिंग टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

जन-जन तक पहुंचाएंगे नीतियां उपलब्धियां 

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस अभियान के माध्यम से आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।

Kanpur News kanpur news today
Advertisment
Advertisment