Advertisment

Kanpur News : पाकिस्तान का फूंका पुतला, महापौर ने शुभम के नाम दी सड़क और पार्क, पत्नी को नौकरी का ऐलान

कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में पार्षद और नगर निगम कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय से पाकिस्तान सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री का पोस्टर लगा प्रकीतात्मक पुतला लेकर पैदल मार्च निकाला।

author-image
Abhishek kumar
आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।

कानपुर नगर निगम में महापौर की अगुवाई में पाकिस्तान का पुतला फूंका। Photograph: (वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता (Kanpur News)

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार लोग सड़कों में उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में पार्षद और नगर निगम कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय से पाकिस्तान सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री का पोस्टर लगा प्रकीतात्मक पुतला लेकर पैदल मार्च निकाला। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करके आक्रोश जताया। महापौर ने आतंकी हमले में दिवंगत शुभम द्विवेदी के नाम से सड़क और पार्क बनवाने और मूर्ति लगाने का आदेश दिये जाने के साथ ही पत्नी को नौकरी देने का भी ऐलान किया।

आतंक के खिलाफ बदला चाहिये की आवाज की बुलंद

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कानपुर नगर निगम कर्मचारियों में भी आक्रोश बना हुआ है। शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में पार्षद और नगर निगम कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। नगर निगम मुख्यालय से प्रतीकात्मक पुतला लेकर निकले, जिसमें पाकिस्तान सेना प्रमुख और पाक प्रधानमंत्री का पोस्टर लगा था। पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे कर्मचारियों ने पुतले पर जूते की माला पहना दी। इसके बाद पैदल मार्च निकलते हुए पाकिस्तान के पुतले में आग लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। महापौर समेत मौजूद लोगों ने आतंकी हमले को लेकर बदला चाहिये की आवाज बुलंद की।

महापौर बोलीं, अगर बिटिया चोहगी तो नगर निगम नौकरी देगा

महापौर ने कहा कि पहलगांव में हुए आतंकी हमले को जो आक्रोश है वो आज हमारे नगर निगम परिवार और लोगों द्वारा निकाले गए पैदल मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन में साफ दिखाई दिया है। पहलगांव में हमारे निर्देश पर्यटक मारे गए, ये पूछकर मारे गए कि आपका क्या धर्म है। ऐसे बेटों की मौत हुई जिनमें किसी की शादी पांच दिन पहले हुई थी या किसी की छह दिन पहले हुई। यह मंजर बहुत कष्टदायक है, हमको बदला चहिये तो बदला चहिये। ये निकम्मे लोग जो निहत्थों पर वार किए, ऐसे लोगों को उनकी ही जमीन में दफन कर डालेंगे। कहीं भी छिपे रहेंगे किसी भी बिल में छिपेंगे, उनको ढूंढ कर मारा जाएगा। आतंकी हमले में मारे गए कानपुर का लाल शुभम द्विवेदी की शादी में मैं भी शामिल हुई थी, वह बहुत विनम्र था। कानपुर नगर निगम द्वारा मैंने उसके नाम से एक सड़क, एक पार्क और प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। यदि वो बिटिया (दिवंगत शुभम की पत्नी एशन्या) चाहेगी तो नगर निगम उसे नौकरी भी देगा।

अखिलेश करते हैं वोट बैंक की राजनीति

महापौर ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ मुसलमानों की राजनीति कर रहे हैं, हम सनातनी हैं। अखिलेश वोट बैंक की राजनीति करते हैं, हमारे नेता मोदी और योगी इंसानियत की राजनीति करते हैं और सबका साथ सबका विकास पर काम करते हैं। हम जात-पात को नहीं मानते हैं लेकिन आतंकियों ने जो धर्म पूछकर किया है वो असहनीय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नर्क में जाएगा, दुनिया से उसका नक्शा खत्म हो जाएगा, वो निकम्मा है। अगर उसको लड़ना है तो सामने आकर लड़े, पीठ पीछे निहत्थों पर वार कर रहा है। ये आतंकवादियों को शिक्षा और शरण देने वाले हैं, आतंकवाद देश के लिए खतरा था और अब इसमें फैसला होकर रहेगा।

Kanpur News
Advertisment
Advertisment