कानपुर की कुल हिंद इस्लामिक इल्मी एकेडमी ने हज और कुर्बानी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद के लिए अल-शरिया हेल्पलाइन शुरू की है। एकेडमी के जमीअत बिल्डिंग स्थित दफ्तर से यह सेवा दी जा रही है।
उलेमा और मुफ्तियों का पैनल करेगा हेल्पलाइन का संचालन
उलेमा और मुफ्तियों का पैनल इस हेल्पलाइन का संचालन करेगा। एकेडमी के सदर मुफ्ती इकबाल अहमद कासमी ने बताया कि जिल-हिज्जा के महीने में कुर्बानी से जुड़े कई मसले होते हैं। साथ ही हज के दौरान भी कई सवाल खड़े होते हैं, जिनका समाधान लोगों को मुहैया कराया जाएगा।
इन मसलों पर मिलेगा मार्गदर्शन
मुफ्ती इकबाल ने कहा कि मदीना मुनव्वरा की हाजिरी से लेकर मस्जिद-ए-नबवी में नमाज, सलाम के आदाब और एहराम की तैयारी तक की जानकारी दी जाएगी। मिना अराफात, मुजदलिफा के अरकान, जमरात पर कंकरी मारना, हजामत और तवाफ-ए-जियारत जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन मिलेगा।
कुर्बानी से जुड़े सवालों का भी समाधान
नायब सदर मुफ्ती अब्दुर रशीद कासमी ने बताया कि कुर्बानी से जुड़े सवालों का भी समाधान किया जाएगा। कोई भी अन्य अमल, सदका या खैरात, कुर्बानी का विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से ईमानी जज्बे के साथ कुर्बानी के महत्व को समझते हुए बेहतर जानवर की कुर्बानी करने की अपील की है।
हेल्प लाइन के इन नंबरों पर लें सलाह
9450120937
मौलाना मुफ्ती इकबाल अहमद कासमी
9889370978
मौलाना खलील अहमद मजाहिरी
9984181490
मौलाना मुफ्ती अब्दुर्रशीद कासमी
9839848686
मौलाना हक अब्दुल्लाह कासमी
9935588996
मौलाना मुहम्मद इनामुल्लाह कासमी 9936705786
मौलाना मुहम्मद अनीस खां कासमी
8423779585
मौलाना मुफ्ती मुहम्मद उस्मान कासमी 7860334030
मौलाना मुफ्ती अजीजुर्रहमान कासमी 9721259870
मौलाना मुफ्ती साद नूर कासमी
9335899572
मौलाना मुफ्ती दानिश कासमी