/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/30/M9ZPsojWfFnj05BhoGbR.jpg)
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। Photograph: (वाईबीएन)
कानपुर, वाईबीएन नेटवर्क (Kanpur News)
साहब, इस युवक ने पहले दुष्कर्म फिर प्रपंच रचकर लिवइन रखा और अब दूसरी शादी करने जा रहा है। मेरी तो जिंदगी बर्बाद कर दी और अब एक और जिंदगी खराब करने जा रहा है, उसे गिरफ्तार करिए ताकि वो किसी और की जिंदगी से न खेल सके। कल्याणपुर की पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई तो मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा दिया है।
वर्ष 2019 में नशीला पदार्थ खिलाकर किया था रेप
कल्याणपुर की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक आवास विकास निवासी अभिषेक कुमार से उसकी जान पहचान थी। वर्ष 2019 में आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो अभिषेक ने बहाने से उसे घर बुलाया। युवती का आरोप है कि घर में अभिषेक ने उसे किसी चीज में नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। अभिषेक फायदा उठाकर उससे रेप किया और जब होश आया तब उसे पता चला।
हंगामे और FIR की बात पर किया शादी का प्रपंच
युवती के मुताबिक उसने हंगामा किया और थाने में FIR कराने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद अभिषेक ने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसके झांसे में आ गई। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने घर में ही वर माला डालकर शादी का झूठा प्रपंच रचा। इसके बाद वह उसके साथ उसी के घर में रहने लगी। वर्ष 2024 तक वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
दूसरी शादी की तैयारी
पीड़िता के मुताबिक दिसम्बर 2024 में अभिषेक जॉब की बात बताकर लखनऊ चला गया और गोमती नगर के विनीत खंड में रहने लगा। अकेले की वजह से वह अपने घर आ गई। अभिषेक का रवैया धीरे धीरे बदलने लगा तो उसे शक हुआ। उसने जानकारी की तो तब अचंभित हो गई जब अभिषेक द्वारा दूसरी शादी करने की बात पता चली। पीड़िता ने पहली शादी का हवाला देकर विरोध किया। तब अभिषेक ने उससे हुई शादी और उसे पत्नी मानने से ही इनकार कर दिया। 19 जनवरी 2025 को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। मंगलवार को कल्याणपुर क्राइम प्रभारी रईस अहमद ने पुलिस टीम के साथ आरोपी अभिषेक को कल्याणपुर क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर लिया। कल्याणपुर थानाप्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।