/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/13/kl80ah6ZADqqP2awijpw.jpg)
कानपुर देहात के रसूलाबाद में गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल ले जाते लोग Photograph: (वाईबीएन)
कानपुर, वाईबीएन संवाददाता ( kanpur News)
कानपुर देहात के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में घऱ के भीतर अपने दुधमुंहे पुत्र को नहला रही महिला को घर में घुसकर गोली मारने की घटना में पुलिस महिला के पति तथा गोली मारने के आरोपी युवक के संबंधों की जानकारी कर रही है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती गया। महिला अपने मायके में रह रही थी। देर रात तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। गांव के ही एक युवक पर महिला को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस घटना के खुलासे को लेकर दो बिंदुओं पर जांच कर कारणों का पता लगा रही है।
महिला का पति से चल रहा था विवाद
शनिवार को जिस महिला दिव्या को गोली मारी गई उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। पुलिस सूत्रों की मानी जाए तोपरिजनों ने पुलिस को बताया कि दिव्या की शादी 11 मई 2022 को गाऊपुर निवासी नवीन सिंह से हुई थी। पति से विवाद के चलते वह 20 अगस्त 2023 से अपनी मां रजनी और छोटी बहन नित्या के साथ मायके रतनपुर खास में रह रही है।
लोगों के पहुंचने के पहले भागा आरोपी
बताया गया है कि अपने मायके रतनपुर गांव में शनिवार दोपहर दिव्या (22) अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को नहला रही थी पुलिस को बताया गया कि वह काम में व्यस्त थी तभी गांव के ही मोहित ने घर घुसकर महिला को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन खून से लथपथ दिव्या को सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने हैलट रेफर कर दिया।
सीओ भी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना पर सीओ राजीव सिरोही, कोतवाल अनिल कुमार और उप निरीक्षक राम सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर भी नहीं दी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
दो बिंदुओं पर जांच
जानकार पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो घर में घुसकर महिला को गोली मारे जाने की घटना की तह तक पहुंचने के लिये पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। पहला तो यह कि विवाद के चलते पति ने ही तो भाड़े के हमलावर से घटना को अंजाम नहीं दिलाया। हो सकता है कि गांव आते जाते दिव्या के पति की आरोपी मोहित से दोस्ती हो गई हो और सबक सिखाने के लिये पति ने मोहित से मिलकर घटना को अंजाम दिलाया हो। दूसरा यह कि दिव्या के मायके में रहने के कारण मोहित की उसपर नीयत खराब हो गई हो और वह एक तरफा प्यार करने लगा हो लेकिन दिव्या द्वारा उसे अनदेखा करने से नाराज होकर उसने सबक सिखाने के लिये दिव्या को गोली मार दी हो।