Advertisment

आर्यनगर के सम्मेलन में बोले सलिल, पार्टी की पूंजी हैं सक्रिय कार्यकर्ता

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी के सक्रिय सदस्यों की भूमिका और योगदान को मान्यता देना था। इसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
 आर्यनगर के सम्मेलन में मौजूद नेता (ऊपर), कार्यकर्ताओं का सम्मान करते नेता (नीचे)।

आर्यनगर के सम्मेलन में मौजूद नेता (ऊपर), कार्यकर्ताओं का सम्मान करते नेता (नीचे)। Photograph: (कानपुर वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर , वाईबीएन संवाददाता

आर्य नगर विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह बुधवार को माल रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक व पूर्व विधायक सलिल बिश्नोई, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, वैभव खंडेलवाल तथा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दीप जलाकर किया। 

यहां कार्यकर्ता को मिलता है पूरा सम्मान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व कार्यक्रम संयोजक सलिल बिश्नोई ने कहा कि पार्टी की पूंजी हमारा सक्रिय कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसमें जमीनी स्तर का कार्यकर्ता मंत्री हो जाता है। अन्य दलों में कार्यकर्ता तो अपने पूरे जीवन भर कार्यकर्ता ही रहता है। परंतु हमारे परिवार के लोग सांसद व विधायक बन जाते हैं तथा पूरी पार्टी को चलाते हैं। यहां कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है। पूर्व विधायक सलिल बिश्नोई ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान ठीक उसी प्रकार से करती है जिस प्रकार से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष या वरिष्ठ पदाधिकारी का करती है।

Advertisment

स्मृतिचिन्ह देकर किया गया सम्मानित 

इस कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी काशी सिंह परिहार,पदम मिश्रा, सत्य प्रकाश जायसवाल, प्रवेश सोनकर, कृष्ण गोपाल अवस्थी, लक्ष्मी शंकर पांडे, सीता देवी, शिव मंगल वाल्मीकि, कीर्ति अग्निहोत्री, टोनी गुप्ता, विजय राठौड़, मंजू त्रिपाठी समेत अन्य कार्यकर्ताओं को उत्तरीय पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Kanpur News kanpur news today
Advertisment
Advertisment