Advertisment

वक्फ बिल पर फैलाई सनसनी, मछरिया इलाके में की ऐसी हरकत कि पुलिस भी रह गई सन्न

नौबस्ता के मछरिया इलाके में जुमे की नमाज पढ़कर बाहर आए नमाजियों ने अचानक वक्फ संशोधन बिल का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने इसके विरोध में पोस्टर लहराए। इस बीच किशोर अवस्था के एक लड़के ने हाथ पर केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया।

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
WAQF PROTEST

नौबस्ता थाना इलाके की मछरिया जामा मस्जिद, वक्फ बिल के विरोध में पोस्टर लहराते लोग और उसके बाहर तैनात फोर्स। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

नौबस्ता के मछरिया इलाके में जुमे की नमाज पढ़कर बाहर आए नमाजियों ने अचानक वक्फ संशोधन बिल का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने इसके विरोध में पोस्टर लहराए। इस बीच किशोर अवस्था के एक लड़के ने हाथ पर केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस जुमे की नमाज पर पहले ही अलर्ट थी। मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात थी। इन लोगों की यह हरकत देख पुलिस तुरंत  एक्शन मोड में आई और आग लगाने का प्रयास कर रहे लड़के समेच चार को पकड़ लिया। इनके पोस्टर आदि भी जब्त कर लिए। चारों से नौबस्ता थाने में पूछताछ की जा रही है। 

मछरिया जामा मस्जिद के बाहर लहराए पोस्टर, की नारेबाजी, पकड़े गए चार लोग 

शुक्रवार की यह घटना नौबस्ता थाना इलाके की मछरिया जामा मस्जिद के बाहर हुई। संवेदनशील इलाका होने की वजह से यहां पुलिस फोर्स पहले से तैनात थी। नमाज पढ़कर बाहर निकलते ही कुछ लोग वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ पोस्टर लहराने लगे। साथ ही इन्होंने बक्फ बिल के विरोध में नारेबाजी भी शुरू कर दी। पुलिस ने इन्हें तुरंत हिरासत में लेकर पोस्टर जब्त कर लिए। 

Advertisment

एक किशोर ने खुद को लगानी चाही आग 

इस बीच किशोर अवस्था के एक लड़के ने पिपिया से खुद के हाथों पर केरोसिन उड़ेल लिया। वह खुद को आग लगाना चाह रहा था। पुलिस ने उसे भी तुरंत दबोच लिया। मौके पर चार लोग पकड़े गए। पुलिस इन्हें नौबस्ता थाने ले गई। घटना के कारण आसपास लग रही भीड़ को पुलिस ने तितरबितर कर दिया। 

मछरिया इलाके में और मजबूत किया सुरक्षा घेरा

Advertisment

पुलिस प्रशासन की निगाह में नौबस्ता थाने का मछरिया इलाका पहले ही संवेदनशील है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए यहां विशेष चौकसी बरती जा रही थी। इस घटना के बाद से मछरिया जामा मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस की कड़ी नाकेबंदी की गई है। इसके लिए भारी पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी भी तैनात की गई थी। पुलिस संदिग्ध लोगों की कड़ी निगरानी कर रही है। 

डीसीपी साउथ बोले, जांच के बाद होगी कठोरतम कार्रवाई 

इस बाबत डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज जुमे की नमाज थी। पूरे क्षेत्र की सभी मजिदों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। मछरिया जामा मस्जिद पर नमाज के बाद कुछ लडके पोस्टर लहराने लगे। पोस्टरों में रिजेक्ट waqf बिल लिखा था। ये लोग नारे भी लगा रहे थे। इन पर नजर पड़ते ही पुलिस ने तुरंत इन्हें दबोच लिया और पोस्टरों को जब्त कर लिया। 

Advertisment

हो रही जांच, कहां छपे थे पोस्टर, साजिश के पीछे और कौन

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि चार लड़कों को पकड़कर थाने लाया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना के पीछे और कौन लोग हैं। पोस्टर कहां छपे थे. इसमें साजिश किसकी है। इन सारी चीजों पर हम लोग गहराई से जांच कर रहे हैं। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोरतम धाराओं में कार्रवाई में की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक बच्चा केरोसिन लिया था। उसको भी हिरासत में लिया गया है। उससे और गहराई से पूछताछ कर रहे हैं। इस पूरी साजिश में शामिल कुल चार लोग अभी हिरासत में लिए गए हैं। 

इन चार लोगों को लिया गया हिरासत में 

पुलिस फोर्स ने विरोध प्रदर्शन कर रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 19 साल के सैफ, रेहान, समर जिलानी के अलावा एक नाबालिग है। विरोध प्रदर्शन की भनक लगते ही पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित हो गया है। घटना के बाद डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी साउथ महेश कुमार, एसीपी नौबस्ता चित्रांशु गौतम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके में फोर्स तैनात करने के साथ ही रूट मार्च किया गया।

अन्य संवेदनशील इलाकों में भी रही कड़ी चौकसी 

जुमे की नमाज पर शहर भर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस हाई अलर्ट रही। सतर्क पुलिस लगातार गश्त करती रही। खुफिया भी अपनी पैनी नजर गड़ाए रही। वक़्फ़ बिल संशोधन को लेकर जारी विरोध और लगातार उठ रही आवाज़ों के बीच संवेदनशील शहरों में हाई अलर्ट जारी है। विशेषकर जुमे की नमाज़ के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क है। 

किया फ्लैग मार्च, सीसीटीवी, ड्रोन से भी हुई निगरानी 

भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जाता रहा। सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के ज़रिए सतत मॉनिटरिंग की गई। पुलिस की पहली नज़र संदिग्ध गतिविधियों पर रही। सोशल मीडिया पर भी खास निगरानी रखी गई। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और मुखबिर तंत्र पूरी तरह सक्रिय है। 

प्रशासन का साफ़ संदेश, भुगतेंगे माहौल बिगाड़ने वाले  

इस बीच कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है कि शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 

muslim protest against waqf amendment bill opposition on waqf bill
Advertisment
Advertisment