Advertisment

शादी का झांसा दे पांच साल यौन शोषण, फिर पीछा छुड़ाने के लिए ढाए जुल्म

एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। पांच साल तक उसका यौन शोषण किया। इसके बाद पीछा छुड़ाने के लिए उसे घर ले गया। यहां उस पर नाता तोड़ने का दबाव बनाया।

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
GZB CHEDCHAD-1
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। पांच साल तक उसका यौन शोषण किया। इसके बाद पीछा छुड़ाने के लिए उसे घर ले गया। यहां उस पर नाता तोड़ने का दबाव बनाया। युवती की ना-नुकुर पर उसे परिजनों के सहयोग से कार में बांधकर गांव के करीब सड़क किनारे फिंकवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

इस तरह फंसाया प्रेम जाल में 

मामला बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच वर्ष पहले गांव की रिश्तेदारी में कानपुर देहात क्षेत्र से आने वाले युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के दरम्यान शादी की रजामंदी हुई और शारीरिक संबंध स्थापित होने लगे। तकरीबन दो साल बाद युवती ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। दोनों पक्षों के परिजनों में वार्ता हुई और शादी की सहमति बन गई। इस दौरान आरोपी ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

सामने आई अन्य युवती से शादी तय होने की जानकारी 

आरोप है कि बीते 13 अप्रैल को आरोपी के सोशल मीडिया पर किसी अन्य युवती के साथ शादी तय होने की जानकारी सामने आई। इस पर वार्ता करने पर आरोपी ने इस बात को सिरे से नकारा और उसे फिर भरोसे में ले लिया। 

पीछा छुड़ाने के लिए घर बुलाकर की मारपीट 

उसकी बातों में आई युवती को आरोपी ने 15 अप्रैल को अलियापुर चौराहे पर बुला लिया। घर से बिना बताए निकली पीड़िता को आरोपी अपने साथ घर ले गया, जहां उसकी मां ने पीड़िता के आने की जानकारी उसके परिजनों को दे दी। आरोप है कि आरोपी ने घर में पीड़िता से मारपीट शुरू कर दी और इसके विरोध पर चाकू से घायल किया और जान से मारने की धमकी दी। दरअसल वह पीड़िता से नाता तोड़ने के लिए दबाव बना रहा था। 

कार में बांधकर सड़क किनारे फेंका 

Advertisment

करीब पांच दिन प्रताड़ित करने के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता को कार में बांध कर गांव के करीब सड़क किनारे फेंक दिया गया। बेहाल अवस्था में घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती बताई। पीछे से पहुंचे आरोपी के परिजनों ने पीड़ित पक्ष को दस साल में विवाह करने की बात कहकर फिर झांसा देने चाहा, पर पीड़िता ने उनके इरादे भांपकर गुरुवार को थाने में तहरीर दे दी। 

पुलिस बोली, पकड़ा जाएगा आरोपी 

इस बाबत कोतवाल अशोक कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, आरोपित को हिरासत में लेने को फोर्स रवाना कर दी गई है, अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment