Advertisment

दिल्ली सीएम के खिलाफ सपा की महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दिल्ली की मुख्यमंत्री की टिप्पणी के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की नगर अध्यक्ष सुलेखा यादव की अगुवाई में बाकरगंज चौराहे पर महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

author-image
Akhilesh Shukla
एडिट
प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का विरोध करतीं सपा कार्यकर्ता (दाएं), सपा नेता के पकड़े जाने पर पुलिस की जीप पर चढ़ीं सपा की महिला नेता(बाएं)।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का विरोध करतीं सपा कार्यकर्ता (दाएं), सपा नेता के पकड़े जाने पर पुलिस की जीप पर चढ़ीं सपा की महिला नेता(बाएं)। Photograph: (कानपुर वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दिल्ली की मुख्यमंत्री की टिप्पणी के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की नगर अध्यक्ष सुलेखा यादव की अगुवाई में बाकरगंज चौराहे पर महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन को लेकर महिलाओं की पुलिस से तीखी झड़पें भी हुईं। 

यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष को पकड़ने पर बढ़ गई बात

प्रदर्शन के दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला लेकर आ गए। पुतले को जलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने झपटकर पुतला छीन लिया और उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। फिर क्या था सारी महिलाएं एकत्र होकर पुलिस की जीप पर चढ़ गईं। धरना शुरू कर दिया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस से काफी देर तू तू मैं  मैं होती रही। बाद में पुलिस को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष को छोड़ना पड़ा। 

Advertisment

इस सरकार में नहीं रहा महिलाओं का सम्मान 

नगर अध्यक्ष महिला सभा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इस पर हम लोग बाकरगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। भाजपा की सरकार इतनी तानाशाही कर रही है कि महिलाओं का सम्मान भी नहीं रहा। 

प्रदर्शन में शामिल हुईं ये नेता 

Advertisment

प्रदर्शन में सपा महिला सभा नगर अध्यक्ष सुलेखा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीता सचान, प्रदेश सचिव दीपिका यादव, प्रदेश सचिव दीपशिखा यादव उपाध्यक्ष पूजा यादव, सिंपल सिंह, उमा देवी, मालती, अंजू सबीन आदि शामिल हुईं। 

Kanpur News kanpur news today
Advertisment
Advertisment