Advertisment

बौद्ध कथा में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा भाजपा को हराएं

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य संविधान सम्मान व जनहित यात्रा के तहत गुरुवार को अरौल स्थित बौद्ध कथा में पहुंंचे। पार्टी के स्थानीय जिलाध्यक्ष रामराज मौर्य समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार इस्तकबाल किया।

author-image
Saras Bajpai
स्वामी प्रसाद मौर्य

बिल्हौर में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सम्मानित करते कार्यकर्ता Photograph: (बाईबीएन न्यूज)

कानपुर।  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य संविधान सम्मान व जनहित यात्रा के तहत गुरुवार को अरौल स्थित बौद्ध कथा में पहुंंचे। पार्टी के स्थानीय जिलाध्यक्ष रामराज मौर्य समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार इस्तकबाल किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मौर्य ने बौद्ध प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया और कथावाचक शाक्य मोहन बौद्ध व शाक्य तृप्ति बौद्ध को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। 

Advertisment

दलितों पिछड़ों को लड़ाया जा रहा

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य संविधान को बचाना, भाजपा सरकार को असफलताओं के प्रति सावधान करना और जनता की आंख में धूल झोंक की जा रही साजिश से जनता को जागरूक करना है। कहा कि आज दलित व पिछड़ों का शोषण कर उन्हें लड़ाया जा रहा है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है महंगाई आसमान छू रही है, किसान छुट्टा जानवरों से परेशान है, शिक्षा में महंगाई की मार से गरीब, मजदूर व किसान के बच्चे वंचित हो रहे हैं। समस्याओं के मद्देनजर वे आज के देश को लोकतंत्र से इतर राजतंत्र की निगाह से देख रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

अगले चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपील

Advertisment

अरौल में हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मौजूद प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सागर ने कहा कि उनका साल भर में ही भाजपा की नीतियों से मन हट गया था और इसका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने घुटने नहीं टेके और बहुजन समाज के हित में काम करते हुए समय पर भाजपा के किनारा कर लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों के सामने डंटे रहने की कामना की। कथा के दौरान पदाधिकारियों ने बौद्ध कथा का रसपान किया। इस मौके पर सोबरन शास्त्री, महेंद्र कुशवाह, वेद प्रकाश, अरुण, अखिलेश आदि मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment