Advertisment

Kanpur Weather News : अभी और ऊपर चढ़ सकता है तपिश का पारा, आंधी-तूफान आने के भी आसार

थार मरुस्थल से आ रही गर्म हवा के कारण गर्मी बढ़ रही है। सूर्य की तपिश बढ़ने से मौसम गर्म होता जा रहा है। पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और तपिश से लोग बेहाल है। सुबह का आलम ऐसा हो गया है कि बाहर निकलना मुसीबतों से भरा हो गया है।

author-image
Abhishek kumar
कानपुर का मौसम बदल रहा है।

कानपुर शहर में तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। Photograph: (प्रतीकात्मक)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन नेटवर्क (Kanpur News)

Advertisment

थार मरुस्थल से आ रही गर्म हवा के कारण गर्मीबढ़ रही है। सूर्य की तपिश बढ़ने से मौसम गर्म होता जा रहा है। पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है औरतपिश से लोग बेहाल है। सुबह का आलम ऐसा हो गया है कि बाहर निकलना मुसीबतों से भरा हो गया है। फिलहाल मौसम विभाग ने तपिश का पारा अभी और ऊपर चढ़ने की संभावना जताई है और तेज धूप, लू चलने के साथ दिन और रात में गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।

यूं रहा दिन और रात के तापमान का हाल

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हवा से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दिन में हवा गरम थपेड़ों का अहसास करा रही है। 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 23 अप्रैल को न्यूनतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 42.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा रहा है। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। जबकि एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, ऐसा इसलिए भी है कि सीएसए मौसम वेधशाला में बहुत हरियाली और पेड़ हैं, जिसके चलते हरियाली वाली जगह में दो से ढाई डिग्री का अंतर सामने आया है।

Advertisment

आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद

बढ़ती गर्मी ने शुक्रवार को अपना असर दिखाया और दिन में गर्म हवा के थपेड़े भी लोगों को सता रहे हैंमौसम विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ती गर्मी का असर शनिवार तक रह सकता है लेकिन फिर मौसम तेजी से पलटने से संभावना बन रही है। अगले दो-तीन दिन बाद आंधी, तूफान और बारिश की भी स्थिति बन सकती है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय बताते हैं कि कई बदलावएक साथ हो रहे हैं। रेगिस्तान से आ रहीं हवा के कारण दिन में गर्मी बढ़ी है। अगले 72 घंटे में मौसम बदलने वाला है, दो चक्रवाती संचार गतिविधियां बन रही हैं। इसमें अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी भी जुड़ रही है। इससे बादलों की आवाजाही शुरू होगी और मानसून पूर्व की गतिविधियां भी चालू हो सकती हैं। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक तापमान में कमी आएगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है जो पछुआ हवा के साथ अपना असर दिखाने वाला है।

Kanpur News
Advertisment
Advertisment