Advertisment

और गहराया कानपुर पर छाया गम गुस्से का गुबार, आंखों में आंसू, दिलों में बदले का ज्वार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद से कानपुर पर छाया गम और गुस्से का गुबार दूसरे दिन गुरुवार को और गहराता नजर आया। बुधवार को सुबह से देर रात प्रदर्शन, पुतला फूंकने और कैंडल मार्च का दौर बुधवार को भी चला।

author-image
Akhilesh Shukla
सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अगुवाई में कैंडल मार्च निकालते सपाई।

सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अगुवाई में कैंडल मार्च निकालते सपाई। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद से कानपुर पर छाया गम और गुस्से का गुबार दूसरे दिन गुरुवार को और गहराता नजर आया। बुधवार को सुबह से देर रात प्रदर्शन, पुतला फूंकने और कैंडल मार्च का दौर बुधवार को भी चला। जगह जगह प्रदर्शन हुए, पुतले फूंके गए और कैंडल मार्च निकले। राजनीतिक, व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रदर्शन में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों की आंखों में आंसू तो दिलों में बदले की ज्वाला धधकती साफ नजर आई। इस दौरान सरकार से आतंकियों को नेस्तनाबूद करने की मांग जोरदारी से उठाई गई। 
भारत माता की प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि देते सपा के लोग।
भारत माता की प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि देते सपा के लोग। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)
 
Advertisment
समाजवादी पार्टी की कानपुर महानगर इकाई ने गुरुवार को बड़े चौराहे से शाम 6 बजे मौन कैंडल मार्च निकाला। इसकी अगुवाई सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की। भारत माता की प्रतिमा के पास इसका समापन हुआ। यहां आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च में पीडीए मिशन के वार्ड अध्यक्षों, फ्रंटल अध्यक्षों के अलावा प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए। 

सरकार ने नहीं की सुरक्षा व्यवस्था, अब करे आतंकियों का खात्मा 

आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले से हजारों टूरिस्टों ने अपना रिजर्वेशन कैंसिल करा लिया। हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर्यटकों के सहारे चलती थी, आतंकियों की करतूत से वह भी छिन गई। सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा इस आतंकी हमले के रूप में सामने आया। सरकार को अब आतंकियों से निपटने को प्राथमिकता देनी होगी। 
Advertisment

सपा व्यापार सभा ने बंद रखा कारोबार 

उन्होंने बताया कि आज सपा व्यापार सभा ने पूरे महानगर में अपना व्यापार व दुकानें 2:00 तक बंद रखीं। साथ ही महानगर के आसपास के जिलों के व्यापारियों ने भी कारोबार नहीं किया और पहलगाम घटना की निंदा कर शहर में आपूर्ति बंद रखी।

सपा के कैंडल मार्च में ये लोग हुए शामिल 

Advertisment
कैंडल मार्च में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव के के शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी, ओम प्रकाश मिश्रा, नंदलाल जायसवाल, हाजी एहसान खान, आनंद शुक्ला, महेन्द्र सिंह, नीलम रोमिला सिंह, रजत मिश्रा, फखर इकबाल, सुभाष द्विवेदी, नरेंद्र सिंह पिंटू, कुलदीप यादव, विनय गुप्ता, सुलेखा यादव, शादाब आलम, दीपक खोटे, अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान, के के मिश्र, राजेश गोंड कश्यप, आकाश यादव, सलमान मंसूरी, पूजा यादव, दीप शिखा सिंह, चंदन बादशाह, जनार्दन सिंह, राजू पाल, अजय पांडेय, संजय अधिकारी, पंकज गुप्ता, शादाब खान, फारुख निजामी, अमित चौरसिया आदि शामिल हुए। 
आतंकी हमले में मारे गए शुभम की तस्वीर लेकर कैंडल मार्च निकालते भाजपा के लोग।
आतंकी हमले में मारे गए शुभम की तस्वीर लेकर कैंडल मार्च निकालते भाजपा के लोग। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)
 

भाजपाइयों ने कैंडल मार्च निकाल मृतकों को दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नाना राव पार्क स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा से कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च माल रोड होते हुए फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च में विधायक सुरेंद्र मैथानी, सलिल बिश्नोई, उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक पांडे समेत तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। 

सरकार करे आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक 

कैंडल मार्च के दौरान जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि हम सभी इस आतंकवाद की निंदा करते हैं और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस मामले में फैसला ले और आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दे। केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों को सबक सिखाए। कैंडल मार्च में भाजपा कार्यकर्ता मृतक शुभम के चित्र पर माला डालकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए चल रहे थे।
आतंकियों का पुतला फूंकते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
आतंकियों का पुतला फूंकते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। Photograph: (कानपुर वाईबीएन)
 

विद्यार्थी परिषद ने फूंका आतंकियों का पुतला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दक्षिण जिला इकाई ने गुरुवार को भी विरोध प्रदर्शन कर आतंकियों का पुतला फूंका और सरकार से आंतकियों को जड़ से समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की। पुतला दहन में महानगर मंत्री मंयक पासवान, महानगर सह मंत्री सुधांशु त्रिपाठी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य उज्जवल शुक्ला, गौरांग, विभोर, चन्दन, वरुण, अमित, अंकित, अभिषेक, अभिलाष, कृष्णा, दिव्यांशू आदि शामिल हुए। 

 

pehalgam terror attack
Advertisment
Advertisment