Advertisment

Kanpur News : बंद मकान से अधूरी चोरी कर भागे नौसिखिया चोर, छोड़ गए ऐसा सुराग जो खोल देगा पहचान

कल्याणपुर क्षेत्र के एक बंद मकान चोर घुसे और अधूरी चोरी कर भागने को मजबूर हुए। इतना ही नहीं ऐसा सुराग भी छोड़ गए हैं, जो उनकी पहचान भी खोल देगा और उसकी मदद से पुलिस को उन्हें पकड़ने में आसानी भी हो सकती है।

author-image
Abhishek kumar
एडिट
कल्याणपुर में बंद मकान में चोरी।

मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर। Photograph: (फोटो- प्रतीकात्मक)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

पिछले साल लखनऊ में एक मकान में चोरी करने आया चोर एसी चलाकर सो गया था और सुबह पकड़ लिया गया था, कुछ ऐसा ही वाक्या कानपुर में भी सामने आया है। यहां पर कल्याणपुर क्षेत्र के एक बंद मकान चोर घुसे और अधूरी चोरी कर भागने को मजबूर हुए। इतना ही नहीं ऐसा सुराग भी छोड़ गए हैं, जो उनकी पहचान भी खोल देगा और उसकी मदद से पुलिस को उन्हें पकड़ने में आसानी भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस घटना की की जांच पड़ताल में जुटी है।

बेटे के जन्मदिन पर रेस्तरां गई थी फैमिली

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के अशोक नगर निवासी अजीत सिंह अपने दो पुत्र पीयूष, शिवांक, पत्नी शीलम और बुजुर्ग मां के साथ रहते हैं। बीते दिवस उनके छोटे पुत्र शिवांक का जन्मदिवस था, जिसको लेकर उनकी पुत्री प्राची और दामाद अनुज भी घर आए थे। रात में जन्मदिन पार्टी किसी रेस्तरां में मनाने पर सहमति बनी तो पूरा परिवार सिविल लाइंस स्थित रेस्तरां चला गया। रात तक जश्न होता रहा, इसके बाद जब पूरा परिवार देर रात घर पहुंचा तो मेन गेट और कमरे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। अंदर सूटकेस का सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया था।

Advertisment

मेन गेट का ताला तोड़ घुसे चोर

उनके घर शातिर चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया लेकिन अधूरी चोरी कर भाग निकले। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। मकान मालिक ने बताया कि चोरों ने लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन मंसूबे पूरे नहीं हो सके। घर के लॉकर में रखी करीब 20 लाख की ज्वैलरी बच गई।

मोबाइल छोड़कर भागे चोर, अब खुलेगी पहचान

Advertisment

पुलिस ने मौके से चोरों का एक मोबाइल, कैंची और प्लास बरामद किया। कैंची से लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया था। लॉकर की चाबी की जगह पर कैंची लगी हुई थी। पुलिस ने सभी वस्तुओं को कब्जे में ले लिया। पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन से चोरों तक पहुंचने में सुराग मिल सकता है और पहचान खोलने में मदद मिल सकती है।

क्या सामान हुआ चोरी

चोरों को ज्यादा समय नहीं मिल पाया। जल्दबाजी में चोर लॉकर का ताला नहीं तोड़ पाए ।पीड़ित अजित सिंह ने बताया कि सूटकेस और अन्य बैग में रखा करीब 18 हजार रुपए नकद और सोने के टाप्स चोरी हुआ है।

Advertisment

बच गई लॉकर में रखी 20 लाख की ज्वैलरी

अजीत सिंह ने बताया कि विगत फरवरी माह में बेटी प्राची की शादी की थी। बीते दिवस वह भी दामाद के साथ घर आई थी, उसके करीब 20 लाख के जेवर लॉकर में रखे थे।लॉकर न टूटने की वजह से जेवर बच गए। समय रहते घर आ जाने से चोर भाग गए और जेवर चोरी होने से बच गए।

घर के पास फोन पर बात करते दिखा था संदिग्ध

अजीत ने बताया कि घर के पास तक कार जाने में दिक्कत होती है।इसलिए देर रात दामाद अनुज ने घर से कुछ दूरी पर ही कार रोक दी थी।उस वक्त वहां पर एक संदिग्ध फोन पर बात करता हुआ दिखाई दिया था।शायद उसी ने चोरों को वापस आने की जानकारी दे दी तभी जल्दबाजी में चोर मोबाइल इत्यादि छोड़कर भाग निकले।

सीसीटीवी चेक कर रही पुलिस

कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मोबाइल समेत अन्य चीजें बरामद हुई है।आस पास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। मोबाइल नंबर किसके नाम पर दर्ज है, इसकी जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Latest Kanpur News in Hindi
Advertisment
Advertisment