Advertisment

Kanpur News : महंगा हो गया है सफर, क्या फिर बढ़ सकता है ऑटो-टैक्सी का किराया, यहां पढ़िए चार साल का हाल

सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद सफर महंगा हो गया है। अब ऐसे में संभावना बन रही है कि कहीं टैक्सी-आटो चालक भी किराया न बढ़ा दें क्योंकि इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर ही पढ़ने वाला है।

author-image
Sunil Verma
वाहन स्वामियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर।

कानपुर में सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं। Photograph: (वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन नेटवर्क (Kanpur News

पहले टोल ओर अब सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद सफर महंगा हो गया है। अब ऐसे में संभावना बन रही है कि कहीं टैक्सी-आटो चालक भी किराया न बढ़ा दें क्योंकि इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर ही पढ़ने वाला है। शहर में सीएनजी चलित बस, कार, टैक्सी और ऑटो समेत करीब 80 हजार वाहन हैं। सीएनजी के रेट बढ़ने के बाद ऑटो-टैक्सी चालक दुविधा में पड़ गए हैं कि किराया बढ़ाया जाए या नहीं। अगर किराया बढ़ा तो असर जनता पर और नहीं बढ़ाया तो उनपर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।

शहर में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी

पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों के बीच अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के रेट भी बढ़ा दिए गए। सीएनजी के रेट में वृद्धि से वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इससे पहले एलपीजी के रेट भी बढ़ाए गए थे। अब सीएनजी वाहन के स्वामियों को प्रति किलो एक रुपए अधिक खर्च करना होगा। कानपुर समेत यूपी के कई जिलों में एक साथ रेट की बढ़ोतरी की गई हैं। शहर में सीएनजी के दाम अब 97 रुपये हो गए हैं।

64 रुपये से 97 रुपये तक का सफर

अक्टूबर 2021 में सीएनजी के दाम 64 रुपये प्रति किलो थे। जुलाई 2022 में हुई बढ़ोतरी ने सीएनजी के दाम डीजल से ज्यादा बढ़ा दिए। मार्च 2024 में रेट बढ़कर 91.75 रुपये प्रति किलो हो गए। इसके बाद जून में फिर 94 रुपये का रेट निर्धारित हुआ, वही नवंबर 2024 में फिर रेट में वृद्धि हुई और सीएनजी के दाम 96 पहुंच गए। वही अब प्रति किलो एक रुपये की बढ़ोतरी से सीएनजी के रेट 96 रुपये से बढ़कर 97 रुपए हो गए है। नई दरें देर रात से ही लागू कर दी गईं। सीयूजीएल के अधिकारियों के मुताबिक जिले में सीएनजी की औसत 92 हजार किलो प्रतिदिन की खपत है। ऐसे में सीएनजी वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

जरूरत की चीजों पर पड़ेगा असर

कानपुर में सीएनजी से चलने वाले वाहनों में लोडर और ऑटो समेत हजारों निजी वाहन भी हैं। सीएनजी के रेट बढ़ने से माल भाड़ा और सवारी किराया भी बढ़ सकता है। इससे सब्जियां और अन्य जरूरत की चीजों पर भी असर देखने को मिल सकता है। इसकी वजह से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है।

क्या कहते है वाहन स्वामी

Advertisment

कल्याणपुर के पंप सीएनजी ले रहे डॉ अजय वर्मा कहते हैं कि लगातार सीएनजी के रेट बढ़ाए जा रहे है। जब गाड़ी ली थी तब सीएनजी के रेट काफी कम थे लेकिन अब पेट्रोल से भी ज्यादा हो गए हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। वही ऑटो चालक रवि ने बताया कि सरकार सिर्फ गरीबों की रोजी रोटी से खेल रही है। बार बार रेट बढ़ा दिए जाते है। अगर हम लोग रेट बढ़ाएंगे तो आम जनता ही पिसेगी।

क्यों बढ़े सीएनजी के दाम

सीयूजीएल के अधिकारी बताते है कि नवंबर 2024 के बाद अब अप्रैल में सीएनजी के दाम बढ़े है।सीएनजी के दामों की बढ़ोतरी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें मानी जा रही है। 

पिछले दो वर्षों में सीएनजी के दाम

दिनांक दाम रु.में
8 अप्रैल 2023 94.50
11 अप्रैल 2023 92
6 जुलाई 2023 94
4 अक्टूबर 2023 92.90
22 नवंबर 2023 94.25
7 मार्च 2024 91.75
13 जून 2024 94
19 नवम्बर 202496
16 अप्रैल 2024 97

Kanpur News
Advertisment
Advertisment