Advertisment

अनिल कपूर के एयर इंडिया में सफर के दौरान फ्लाइट कर्मचारियों ने अचानक दिया पर्ची पर एक नोट, लिखा...

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर को एयर इंडिया के स्टाफ ने सफर के दौरान एक प्यारा सा नोट दिया, जिससे अभिनेता का सफर और भी यादगार बन गया। नोट में लिखा है, "प्रिय बॉलीवुड के नायक... आज आपको हमारे साथ फ्लाइट में पाकर बहुत अच्छा लगा।

author-image
YBN News
AnilKapoor

AnilKapoor Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, आईएएनएस। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूरको एयर इंडिया के स्टाफ ने सफर के दौरान एक प्यारा सा नोट दिया, जिससे अभिनेता का सफर और भी यादगार बन गया। 

Advertisment

एयर इंडिया स्टाफ के साथ सफर यादगार

अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह फ्लाइट के केबिन क्रू के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस तस्वीर के नीचे एक और तस्वीर है, जिसमें अनिल कपूर एक नोट को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। यह वही नोट है, जो उन्हें फ्लाइट स्टाफ की ओर से मिला है।

प्रिय बॉलीवुड के नायक...

Advertisment

नोट में लिखा है, "प्रिय बॉलीवुड के नायक... आज आपको हमारे साथ फ्लाइट में पाकर बहुत अच्छा लगा। आपका सफर, काम और सिनेमा में योगदान बहुत ही सराहनीय है। हम आपको हमेशा सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देते हैं। हमेशा झक्कास बने रहिए।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इन दिनों सुरेश त्रिवेणी की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में राधिका मदान मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी।

फिल्म भारत के ग्रामीण क्षेत्रों पर आधारित

Advertisment

यह फिल्म भारत के ग्रामीण क्षेत्रों पर आधारित है। इसमें अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्य का किरदार निभा रहे हैं, जो सेना से रिटायर होने के बाद आम जिंदगी जीते हैं। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

अनिल कपूर ने 68वें जन्मदिन

बता दें कि अनिल कपूर ने 68वें जन्मदिन पर फिल्म 'सूबेदार' से अपना पहला लुक जारी किया था। 'सूबेदार' का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी के साथ मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार की जा रही है।

Advertisment
Advertisment