Advertisment

अनुपम खेर और किरण खेर ने बेटे सिकंदर को जन्मदिन पर लुटाया प्यार

भिनेता अनुपम खेर और सांसद-अभिनेत्री किरण खेर ने अपने बेटे सिकंदर खेर को जन्मदिन पर दिल खोलकर बधाई दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर सिकंदर की तस्वीरें साझा करते हुए उसके लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं।

author-image
YBN News
AnupamKher

AnupamKher Photograph: (ians)

नई दिल्ली।अभिनेता अनुपम खेर और सांसद-अभिनेत्री किरण खेर ने अपने बेटे सिकंदर खेर को जन्मदिन पर दिल खोलकर बधाई दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर सिकंदर की तस्वीरें साझा करते हुए उसके लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं। अनुपम खेर ने लिखा, “तू हमेशा खुश रह, सफलता तेरे कदम चूमे।” वहीं किरण खेर ने बेटे के बचपन की यादें साझा करते हुए लिखा, “तू हमेशा मेरी शान रहेगा।” सिकंदर खेर ने हाल ही में कईवेब सीरीजऔर फिल्मों में अपने अभिनय से प्रशंसा बटोरी है। प्रशंसकों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

असल जिंदगी में फैमिली मैन

पर्दे पर अपनी मंझी हुई अदाकारी से फैंस के दिलो में छाप छोड़ने वाले अनुपम खेर असल जिंदगी में फैमिली मैन हैं। एक्टर को अच्छे से पता है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करना है। अनुपम ने अब अपने बेटे सिकंदर खेर को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके नाम सोशल मीडिया पर बहुत प्यारा पोस्ट भी लिखा है।

बेटे को जन्मदिन की बधाई दी

अनुपम खेर ने सिकंदर को जन्मदिन की बधाई देते हुए फोटो शेयर की है। फोटो अवॉर्ड फंक्शन की है जिसमें दोनों के चेहरे पर सुकून और प्यार झलक रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "प्यारे सिकंदर, जन्मदिन मुबारक हो! ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दे! आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें! आपने बहुत लंबा सफर तय किया है! आपके साथ एक ही मंच पर होना और पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए सबसे सुखद एहसास है! स्वस्थ और खुश रहो! हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं!"

अनुपम खेर के अलावा किरण खेर ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी और सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा, 'प्यारे सिकंदर… जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करे, आप मेरा दिल हैं।" सिकंदर ने मां किरण खेर के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए प्यार लुटाया है।

Advertisment

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

बता दें कि सिकंदर खेर भी हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं और उन्हें हाल ही में 2020 में आई सीरीज 'आर्या' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी पुरस्कार मिला था। अनुपम खेर ने बेटे के अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की थी, लेकिन सिकंदर अनुपम खेर के सगे बेटे नहीं हैं, बल्कि वे किरण खेर और उनके पहले पति, बिजनेसमैन गौतम बेरी के बेटे हैं। किरण खेर और बिजनेसमैन गौतम बेरी के रिश्ते में खटास आने के बाद दोनों ने 6 साल की शादी खत्म कर दी। उस वक्त भी अनुपम खेर और किरण खेर बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। किरण खेर की शादी टूटने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।
अनुपम खेर को हमेशा सिकंदर का हौसला बढ़ाते देखा गया है। उन्होंने फिल्मों में डेब्यू से लेकर अवॉर्ड फंक्शन तक में कहीं भी सिकंदर को अकेले नहीं छोड़ा।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment