Advertisment

मां का पुराना हार पहन मेट गाला में छायीं Isha Ambani, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर कई भारतीय सितारों का जलवा देखने को मिला। ईशा अंबानी का रॉयल लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईशा अंबानी के पहनावे से ज्यादा उनके नेकरेस की चर्चाएं हो रही हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
isha ambani, met gala 2025
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Met Gala 2025: मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर कई भारतीय सितारों का जलवा देखने को मिला। बॉलीवुड सितारों के साथ ही बिजनेस वुमन ईशा अंबानी का रॉयल लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईशा अंबानी के पहनावे से ज्यादा उनके नेकरेस की चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, यह नेकलेस फिल्म Ocean’s 8 में ऐनी हैथवे द्वारा पहने गए हार जैसा है। इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

isha ambani

बेशकीमती हार की कीमत?

ऐनी हैथवे जैसा हार होने की वजह से ईशा अंबानी के हार को फिल्म की कॉपी कहा जा रहा है, लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है। ईशा अंबानी ने Met Gala 2025 में अपनी मां नीता अंबानी का हार पहना। ईशा अंबानी ने खुद इसका खुलासा किया कि यह नेकलेस उनके फैमिली कलेक्शन का हिस्सा है। ईशा अंबानी के बेशकीमती हार की कुल कीमत लगभग $150 मिलियन आंकी गई है।

isha ambani

ईशा अंबानी का लुक

ईशा अंबानी का मेट गाला लुक चर्चाओं में है। वे इस इवेंट के दौरान बेहद रॉयल और एलीगेंट लुक में नजर आईं। उन्होंने यूरोपियन टच के साथ मॉर्डन फिनिश वाली ड्रेस पहनीं। उन्होंने एक व्हाइट और सिल्वर कलकर का गाउन पहना, जो उनके रेड कार्पेट लुक के लिए परफेक्ट था। 

isha ambani

मेट गाला में भारतीय सेलिब्रिटी

मेट गाला 2025 में कई भारतीय सेलिब्रिटीपहुंचे। इस बार बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी मेट गाला में डेब्यू किया। उनके लुक ने सबका ध्यान खींचा। इसके अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मेट गाला के रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। वहीं, सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ पंजाबी कृपाण और पगड़ी पहने हुए नजर आये, उनका ये लुक सिक्खों के महाराजा के लिए ट्रिब्यूट था। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ मेट गाला में पहुंचीं। भारतीय सितारों के लुक के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं। 

Advertisment
Advertisment
Advertisment