Advertisment

'राजा बाबू' का फीमेल वर्जन...Shraddha Kapoor के लुक पर फिदा हुए फैन्स

श्रद्धा कपूर ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे बेहद क्यूट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। श्रद्धा के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है, उन्होंने इसे राजा बाबू का फीमेल वर्जन नाम दिया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
shraddha kapoor
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (shraddha kapoorसुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। वे अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे बेहद क्यूट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। श्रद्धा के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है, उन्होंने इसे राजा बाबू का फीमेल वर्जन नाम दिया है।

Advertisment

राजा बाबू लुक में श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर इस फोटो में व्हाइट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने आंखों पर क्लासी गॉगल लगा रखा है, जो उनके लुक में चार चांद  लगा रहा है। श्रद्धा इसमें राजाबाबू लुक में नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने खुले बाल रखे हैं। उनका हेयरकट भी काफी खूबसूरत लग रहा है। उन्होंने नो मेकअप लुक रखा है और ग्लॉसी लिपबाम लगाया है। श्रद्धा फुल कॉन्फीडेंस के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फोटो के बैकग्राउंड में 'राजा बाबू' फिल्म का गाना "आ-आ-ई-ऊ-ऊ-ऊ..." लगाया गया है। उन्होंने कैप्शन में भी लिखा है कि  राजा बाबू का फीमेल वर्जन बनाने को बोलूं क्या डेविड सर को? उनके इस पोस्ट पर काफी रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।

Advertisment

राजा बाबू फिल्म का रीमेक बनेगा?

आपको बता दें कि राजा बाबू गोविंदा की मशहूर कॉमेडी फिल्म है, जो 1994 में आई थी। इसमें श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर भी अहम रोल में थे। शक्ति कपूर ने 'नंदू सबका बंधु' की भूमिका निभाई थी। श्रद्धा कपूर ने कैप्शन के जरिए राजाबाबू के फीमेल वर्जन बनाने की इच्छा जताई है। उन्होंने फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन को भी टैग किया है। श्रद्धा की इस पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का रीमेक बनाया जा सकता है। फैन्स ने इस पर जमकर कमेंट किया है। एक फैन ने लिखा कि "डेविड सर रानी बाबू  बन दो प्लीज।"

entertainment news shraddha kapoor
Advertisment
Advertisment