Advertisment

जानिए क्या है राज 60 की उम्र में दिखेंगे 20 साल जैसे! Life में करें ये सबसे जरूी बदलाव

खान-पान को लेकर ऐसी कई बातें लिखी गई हैं। जिनका पालन करने से न सिर्फ आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है बल्कि इससे आपका वेट भी कंट्रोल रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

author-image
Vibhoo Mishra
Precautions
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

सभी लोग स्वस्थ रहने के लिए अपने अपने तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग योग करते हैं तो कुछ एक्सरसाइज वही कुछ मॉर्निंग वॉक और डाइटिंग के जरिए अपने आप को फिट रखने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा खानपान की बातों का ध्यान रखकर भी शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। आयुर्वेद में भी खान-पान को लेकर ऐसी कई बातें लिखी गई हैं। जिनका पालन करने से न सिर्फ आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है बल्कि इससे आपका वेट भी कंट्रोल रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

Vegetables को पकाएं स्टीम या हाफबॉयल

हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर मोनिका शर्मा के अनुसार अगर आप सब्जियों को पूरी तरह या ज्यादा गला कर खाते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आप उसे बहुत ज्यादा न पकाएं। ऐसा करने से उनके पोषक तत्व कम होते हैं। लेकिन अगर आप उनको कच्चा छोड़ देंगे, तो ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। खाना बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप सब्जियों को न तो ज्यादा पकाएं न ही उन्हें कच्चा छोड़ें।

Advertisment

यह भी पढ़ें: यूं ही नहीं अनार को कहते 'लाल ताकतवर फल', cancer की रोकथाम में भी मददगार

कच्चे मसालों को इस तरह करें इस्तेमाल 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खड़े मसालों को तवे पर भूनकर और पीसकर इसका इस्तेमाल करें। खासतौर पर सर्दियों या बरसात के मौसम में अदरक को तवे पर भून कर खा सकते हैं।

Advertisment

Sweets से करें परहेज 

हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर मोनिका शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार मीठा कम खाना चाहिए। आप मीठे के विकल्प के तौर पर शहद या गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको डायबिटीज जैसे रोगों से बचा सकता है।

यह भी पढ़ें: जानिए टाइप-2 मधुमेह व मोटापे के विकास में 'Brain' की क्या है केंद्रीय भूमिका!

Advertisment
Advertisment