Advertisment

सर्दियों में ऐसे बनाएं मक्के की रोटी और सरसो का साग, सभी करेंगे तारीफ

हम बात कर रहे हैं मक्के की रोटी और सरसो के साग की, जिसका स्वाद खाने काफी टेस्टी होता है। साथ ही, इसे बनाने में भी समय कम लगता है। बता दें, मक्के की रोटी और सरसो का साग यह हमारे शरीर को भी नुकसान नहीं पहुंचाती है।

author-image
Ojaswi Tripathi
lifestyle

recipe Photograph: (google)

 Makke ki roti Sarso Ke Saag Recipe: सर्दी का मौसम आते ही हर इंसान अपने घर में कुछ नई-नई चीजें ट्राई करना नहीं भूलता है। वहीं, एक ऐसी भी डिश है जो शायद ही किसी ने खाई नहीं होगी। हम बात कर रहे हैं मक्के की रोटी और सरसो के साग की, जिसका स्वाद खाने काफी टेस्टी होता है। साथ ही, इसे बनाने में भी समय कम लगता है। बता दें,  मक्के की रोटी और सरसो का साग यह हमारे शरीर को भी नुकसान नहीं पहुंचाती है। तो आइए झटपट जानते हैं, इसे बनाने का तरीका-

Advertisment

सरसों का साग बनाने का सामान:

  • 2 कप-  सरसों के पत्ते  
    -1 कप- पालक के पत्ते 
    - 1/2 कप - बथुआ के पत्ते 
    -2-3- हरी मिर्च  
    - 1 इंच-  अदरक
    - 4-5 कलियां- लहसुन
    - 1- प्याज
    -2- टमाटर
    - स्वाद अनुसार- नमक
    - - 1/2 टीस्पून- हल्दी पाउडर 
    - 1/2 टीस्पून- जीरा 
    - 2 बड़े चम्मच- मक्खन
    - 1-2 बड़े चम्मच- तेल

यह भी पढ़ें: Trending News: चहल और धनश्री के बीच ये चल क्या रहा है!

Advertisment

इसे बनाने का तरीका-

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्तों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें।
-इसके बाद उबालने के बाद एक पैन में पानी उबालें और उसमें सरसों, पालक और बथुआ के पत्ते डालकर 5-7 मिनट तक उबालें। 
- फिर इन्हें ठंडा कर के पीस लें
- इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- फिर अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें।
- अब जब प्याज हल्का भूरा हो जाए, तब टमाटर डालें और पकने दें। 
- फिर पीसा हुआ साग, नमक, हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। 
- इसके बाद धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें, ताकि सारे मसाले अच्छे से साग में मिल जाएं। 
- फिर आखिरी में मक्खन डालकर अच्छे से मिला लें। 
- साग को उबालने के दौरान बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह जलने न पाए। 
- आपका साग बनकर तैयार है।

मक्के की रोटी बनाने की विधी:

Advertisment

- मक्के का आटा - 2 कप
- पानी - आवश्यकतानुसार
- नमक - स्वाद अनुसार
- घी या तेल

इसे बनाने की रेसिपी:

- सबसे पहले मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले मक्के के आटे में नमक डालें और धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। 
- अब इस आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा सेट हो जाए।
- फिर अब गीले हाथों से आटे की लोइयां बनाएं और हर लोई को बेलन से बेल लें।
- अगर बेलते समय आटा चिपक जाए, तो थोड़ा सूखा मक्का आटा छिड़क सकते हैं। 
-  तवा गरम करें और रोटी को तवे पर डालकर दोनों ओर अच्छे से सेंकें।
-  ये रोटी गरमा गर्म ही अच्छी लगेगी।

Advertisment
Advertisment