Advertisment

कीमती कपड़ों पर लग जाए चाय-कॉफी का दाग, बस यह आसानी से toothpaste से मिट सकता है

अक्सर आपके कीमती और मनपसंद कपड़ों पर कॉफी या चाय गिर गई है और उसका गहरा दाग लग गया है तो आप कुछ घरेलू उपाय से दागों को खत्म कर सकते हैं। खासतौर पर रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले टूथपेस्ट की मदद से इन दागों को हटाया जा सकता है। 

author-image
YBN News
एडिट
coffee stain on clothe
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कामकाज के दौरान अक्सरआपके कीमती और मनपसंद कपड़ों पर कॉफी या चाय गिर गई है और उसका गहरा दाग लग गया है तो आप कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से दागों को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। महिलाएं अधिकतर आउटफिट के साथ स्कार्फ कैरी करती हैं। स्कार्फ सिंपल से लेकर फैंसी तक, हर तरह की डिजाइन और फैब्रिक में आते हैं। ऐसे में, फैंसी स्कार्फ को महिलाएं अक्सर किसी ओकेजन या पार्टियों में भी कैरी करना पसंद करती हैं। इस तरह के स्कार्फ काफी महंगे भी मिलते हैं। ऐसे में, अगर आपकफैंसी स्कार्फ पर गलती से कॉफी गिर जाए, तो मुड खराब हो जाता है। क्योंकि कॉफी का दाग काफी गहरा होता है।

खासतौर पर रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले टूथपेस्ट की मदद से इन दागों को काफी आसानी से हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि टूथपेस्ट के साथ किन-किन चीजों के साथ मिलाकर  आप घर पर ही आसान और किफायती उपाय से फैंसी स्कार्फ पर लगे कॉफी के गहरे दाग को का छुड़ा सकते हैं। आज हम आपको टूथपेस्ट के साथ तीन चीजों को मिलाकर एक नया होममेड क्लीनर तैयार कर सकती हैं।

टूथपेस्ट के साथ इन 3 चीजों से बनाएं क्लीनर

  • बेकिंग सोडा
  • सफेद सिरका
  • नींबू

ऐसे बनाएं होममेड क्लीनर

  • सबसे पहले एक बाउल में 3 से 4 चम्मच गुनगुना पानी लें।
  • इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • इसके बाद, उस बाउल में 2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं।
  • फिर, एक नींबू को काटकर उसका 1 चम्मच रस निकालें।
  • इन चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर दें।

बस आपका होममेड क्लीनर बनकर तैयार है, आप इसका इस्तेमाल कपड़े पर से कॉफी के दाग को हटाने के लिए कर सकते हैं।

होममेड क्लीनर से रिमूव करने का तरीका

Advertisment
  1.  इस मिश्रण को स्कार्फ पर लगे कॉफी के दाग पर लगाएं। 
  2.  इसे 5-10 मिनट के लिए ऐसा ही छोड़ दें। 
  3.  इसके बाद, उसपर पानी की कुछ छींटे लगाएं।
  4.  हल्के हाथों से इसे तब तक रगड़ें जब तक यह दाग गायब न हो जाए। 
  5.  कुछ देर बाद, स्कार्फ को ठंडे पानी से धो लें।

Advertisment
Advertisment